सम्बंधित जानकारी
- जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से तबाही, 5 की मौत, 40 से 50 लापता
- महाराष्ट्र में बाढ़ का कहर, सांगली के गांवों में सड़क से लेकर छत तक 'मगरमच्छ'
- उत्तराखंड में जारी तेज वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़क धंसने से यातायात अवरुद्ध
- weather Alert: दिल्ली में टूटा 18 साल का रिकॉर्ड, महाराष्ट्र में बाढ़ से 200 से अधिक मौतें, कई राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट
करगिल में भी बादल फटने से भारी तबाही, पन बिजली परियोजना क्षतिग्रस्त
मुुुुख्य बिंदु
- करगिल जिले में 2 जगह बादल फटे
- पन बिजली परियोजना क्षतिग्रस्त
- कुछ घरों को पहुंचा नुकसान
- कारगिल-जंस्कार हाईवे बंद
- लद्दाख में भारी बारिश का अलर्ट
स्थानीय प्रशासन का कहना है कि इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। बचाव व राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। हालांकि बादल फटने के कारण हाईवे पर मलवा बिछ जाने की वजह से कारगिल-जंस्कार हाईवे बंद हो गया है। वहीं लद्दाख प्रशासन ने बारिश जारी रहने तक प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है।
प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहला बादल कारगिल से लगभग 60 किलोमीटर दूर कारगिल-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित खंगराल गांव में फटा। इसके कुछ ही समय बाद कारगिल के ही सांकू डिवीजन से करीब चालीस किलोमीटर दूर जंस्कार हाईवे के पास स्थित सांगरा गांव में फटा।
लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (LAHDC) कारगिल के सीईसी व उपचेयरमैन फिरोज खान ने बताया कि सांकू डिवीजन में बादल फटने के बाद नालों में अचानक से उफान आ गया और इस दौरान संगरा में स्थित लघु पनबिजली परियोजना को पानी के तेज बहाव के कारण नुकसान हुआ।
यही नहीं कारगिल-जंस्कर मार्ग भी जगह-जगह मलवा आ गया है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर फिलहाल हाईवे को बंद कर दिया गया है। बचाव कार्य में सरकारी मशीनरी, कर्मचारी व स्थानीय लोग मदद कर रहे हैं। बादल फटने के कारण संगरा व खंगराल में बाढ़ आ गई है।
स्थानीय सूत्रों से यह जानकारी भी मिली है कि कारगिल-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित खंगराल में बादल फटने से कुछ घरों को भी आंशिक नुकसान हुआ है। हालांकि हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से जारी है।
