मनीष सिसोदिया की मुश्किल बढ़ी, CBI ने जारी किया लुकआउट नोटिस, विदेश जाने पर लगी रोक
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत 14 लोगों के खिलाफ शराब घोटाले में लुक आउट सर्कुलर जारी किया। ये लोग अब विदेश यात्रा नहीं कर सकेंगे।
इस नोटिस से सिसोदिया की मुश्किलें और बढ़ गई है। कहा जा रहा है कि इस मामले में उन्हें कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है। इस सर्कुलर के बाद मनीष सिसोदिया और अन्य लोग अब देश नहीं छोड़ पाएंगे। ऐसा करने पर उन्हें हिरासत में लिया जा सकता है।
CBI issues Look Out Circular (LOC) against all accused including Delhi Dy CM, Manish Sisodia, named in the Delhi Excise Policy scam: Sources pic.twitter.com/kN8mLKzZPR
— ANI (@ANI) August 21, 2022
नोटिस पर मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, आपकी सारी रेड फैल हो गई, कुछ नहीं मिला, एक पैसे की हेरा फेरी नहीं मिली, अब आपने लुक आउट नोटिस जारी किया है कि मनीष सिसोदिया मिल नहीं रहा। ये क्या नौटंकी है मोदी जी? मैं खुलेआम दिल्ली में घूम रहा हूं, बताइए कहां आना है? आपको मैं मिल नहीं रहा?
समिति जल्द सौप सकती है रिपोर्ट : दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार की आबकारी नीति 2021-22 में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी सीबीआई जांच और छापेमारी के बीच एक समिति जल्द ही शहर के गैर-अधिसूचित क्षेत्रों में शराब की दुकानों के मुद्दे पर अपनी रिपोर्ट सौंप सकती है।आपकी सारी रेड फैल हो गयी, कुछ नहीं मिला, एक पैसे की हेरा फेरी नहीं मिली, अब आपने लुक आउट नोटिस जारी किया है कि मनीष सिसोदिया मिल नहीं रहा। ये क्या नौटंकी है मोदी जी?
— Manish Sisodia (@msisodia) August 21, 2022
मैं खुलेआम दिल्ली में घूम रहा हूँ, बताइए कहाँ आना है? आपको मैं मिल नहीं रहा?
उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी ने शनिवार को आरोप लगाया था कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बारे में भाजपा इस उम्मीद में लगातार झूठ बोल रही है कि एक दिन लोग उस पर विश्वास करने लगेंगे। आप ने दावा किया था कि सिसोदिया के घर पर 15 घंटे चली सीबीआई की छापेमारी और देशभर में 30 स्थानों पर छापेमारी में कुछ नहीं मिला।

