मंगलवार, 8 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. army rescued 1000 tourist stranded due to inclement weather in Sikkim
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 17 मार्च 2023 (10:36 IST)

सिक्किम के छांगू में फंसे थे 1,000 पर्यटक, सेना ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

army
गंगटोक। सेना ने भारी बर्फबारी के बाद पूर्वी सिक्किम के ऊपरी इलाके छांगू में फंसे 1,000 से अधिक पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
 
15 मार्च को दोपहर बाद नाथू ला, सोमगो (छांगू) झील और उसके आसपास के इलाकों में भारी बर्फबारी होने के बाद तापमान शून्य से नीचे चला गया है, जिससे पर्यटकों की आवाजाही प्रभावित हुई है।
 
बर्फबारी के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो गया है, जिसके परिणामस्वरूप 15 किलोमीटर के एक हिस्से में 1,000 से अधिक पर्यटक व 200 वाहन फंस गए।
 
इलाके में तैनात सैनिकों ने बचाव कार्य शुरू किया और आठ घंटे तक चले अभियान के बाद पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। सभी पर्यटकों को आवास, गर्म भोजन, गर्म कपड़े और महत्वपूर्ण चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
ये भी पढ़ें
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 350 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी में 124 अंकों की बढ़त