1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Adani Group sent proposal to increase airport charges

हवाई यात्रियों की होगी जेब हल्की? अडाणी ग्रुप ने भेजा एयरपोर्ट चार्जेस बढ़ाने का प्रस्ताव

Airport
Adani Group Airport: यदि अडाणी ग्रुप के प्रस्ताव पर एयरपोर्ट इकोनॉकिम रेगुलेटरी अथॉरिटी (AERA) की मुहर लग जाती है तो 1 अप्रैल 2023 से हवाई यात्रियों को ऐसे हवाई अड्‍डों पर ज्यादा शुल्क चुकाना होगा, जिनके प्रबंधन का जिम्मा अडाणी ग्रुप के पास है। दरअसल, अडानी ग्रुप के एयरपोर्ट ने यूजर्स डेवलपमेंट फीस (UDF) में बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा है। यदि ऐसा हुआ तो यात्रियों को 800 से 2000 रुपए ज्यादा चुकाना होंगे। 
 
मीडिया रिपोर्ट्‍स के मुताबिक लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने कुछ सर्विस के लिए चार्ज बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। इस हवाई अड्‍डे के प्रबंधन का जिम्मा अडाणी ग्रुप के पास है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो नया शुल्क 1 अप्रैल 2023 से लागू हो जाएगा और यह फीस 1 अप्रैल 2025 तक लागू रहेगी। 
 
अडानी ग्रुप ने घरेलू उड़ान के लिए यूडीएफ को को 192 रुपए से बढ़ाकर 1025 रुपए (बिना टैक्स) करने का प्रस्ताव दिया है। टैक्स के बाद यह राशि और बढ़ जाएगी। दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए शुल्क 561 रुपए से बढ़ाकर 2756 रुपए किए जाने का प्रस्ताव है। इस शुल्क में टैक्स शामिल नहीं है। टैक्स की राशि अलग से जोड़ी जाएगी। 
 
हालांकि यह बढ़ोतरी प्रस्ताव से कम भी हो सकती है। आवश्यक नहीं है कि एयरपोर्ट इकोनॉकिम रेगुलेटरी अथॉरिटी अडाणी ग्रुप के प्रस्ताव को जस का तस मान ले। यूडीएफ का भुगतान सीधे यात्रियों से ही वसूला जाता है। 
अगला लेख
गर्मी से नहीं होगा गेहूं की फसल को नुकसान, कीमतों में आएगी गिरावट