• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 5 NCP MLAs did not attend Ajit Pawar's meeting
Last Updated :पुणे , गुरुवार, 20 जून 2024 (13:56 IST)

अजित पवार की बैठक में नहीं पहुंचे 5 NCP विधायक, महाराष्ट्र में उथल-पुथल के संकेत

Ajit Pawar
5 NCP MLAs did not attend Ajit Pawar's meeting : मुंबई में राकांपा (अजीत गुट) के विधायकों की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत पवार की अध्यक्षता में हुई। पार्टी विधायकों ने 15 दिनों के भीतर कैबिनेट विस्तार की मांग की। दावा किया गया है कि इस बैठक से 5 विधायक अनुपस्थित रहे, इनमें विधायक नरहरि जिरवाल, सुनील टिंगरे, राजेंद्र शिंगणे, अन्ना बनसोडे और धर्मराव बाबा अत्राम शामिल हैं। इससे महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल के संकेत हैं।

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) (अजीत गुट) के कम से कम दस से पन्द्रह विधायक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) (शरद गुट) के प्रमुख शरद पवार के सम्पर्क में है और कभी भी उप मुख्यमंत्री अजीत पवार का साथ छोड़ सकते है। सूत्रों ने यह जानकारी यहां गुरुवार को दी।
शिवसेना-शिंदे गुट की कैबिनेट विस्तार की मांग के बीच महाराष्ट्र की राजनीति में एक और संकट की खबर आ रही है। उन्होंने बताया कि इससे पहले मुंबई में राकांपा (अजीत गुट) के विधायकों की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत पवार की अध्यक्षता में हुई। पार्टी विधायकों ने भी 15 दिनों के भीतर कैबिनेट विस्तार की मांग की।

महाराष्ट्र में अजीत पवार के एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में शामिल होने के बाद कोई कैबिनेट विस्तार नहीं हुआ है। अब राकांपा (अजीत गुट) और सेना के दोनों अलग-अलग गुटों के विधायक अक्टूबर में संभावित विधानसभा चुनाव से पहले कैबिनेट विस्तार की मांग कर रहे हैं।
इस बीच महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा चुनाव में हार के बाद उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने इस्तीफा देने की इच्छा जताई है। इससे महाविकास अघाड़ी (एमवीए) में जबरदस्त उत्साह है। फडणवीस गत चार जून के लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद पार्टी के शीर्ष नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली गए।
Edited By : Chetan Gour