live : बिहार के जमुई में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस और राजद ने देश का नाम खराब किया
live updates 4 april : बिहार के जमुई और पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा, कांग्रेस से छूटा गोविंद वल्लभ और संजय निरुपम का हाथ। पल-पल की जानकारी...
-कांग्रेस से छूटा गोविंद वल्लभ और संजय निरुपम का हाथ।
-कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा दफ्तर पहुंचे गोविंद वल्लभ। भाजपा में शामिल होने की संभावना।
-कांग्रेस पार्टी से अपने निष्कासन पर संजय निरुपम ने कहा कि पहले कांग्रेस पार्टी में एक पावर सेंटर हुआ करता था। लेकिन इस समय कांग्रेस पार्टी में 5 पावर सेंटर है। पांचों की अपनी लॉबी है जो आपस में टकराती रहती है।
-इन पांचों सेंटर में सबसे पहले सोनिया गांधी हैं, दूसरे सेंटर में राहुल गांधी, तीसरे में प्रियंका गांधी, चौथे में अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और आखिरी में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल जी हैं। यह सब अपने प्रकार से राजनीति कर रहे हैं।
-जमुई में पीएम मोदी ने कहा, आज जमुई की इस धरती पर उमड़ा जनसैलाब बता रहा है कि जनता का मूड क्या है।
-ये चुनावी सभा या विजय सभा। आपने कमाल कर दिया।
-जमुई से भाजपा और एनडीए के पक्ष में उठी ये हुंकार बिहार के साथ ही पूरे देश में गूंज रही है।
-कांग्रेस और राजद ने देश का नाम खराब किया। देश के सामर्थ्य के साथ न्याय नहीं हुआ।
-बिहार कह रहा है, अबकी बार फिर मोदी सरकार। बिहार की सभी 40 सीटें NDA के खाते में आएंगी।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें