सम्बंधित जानकारी
- देशभर में बारिश का कहर जारी, एमपी-गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी
- गुजरात में मंत्रिमंडल विस्तार आज, कौन-कौन बनेगा भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्री...
- क्वाड से पहले भी बाइडन के साथ पीएम मोदी की बैठक!
- चुनाव बाद हिंसा : ममता के करीबी तक CBI का शिकंजा, TMC नेता शेख तलब
- सोनू सूद के यहां इनकम टैक्स के छापों पर शुरू हुई सियासत
16 सितंबर को इन बड़ी खबरों पर रहेगी सबकी नजर
नई दिल्ली। गुजरात में मंत्रिमंडल विस्तार, अंतरिक्ष में स्पेसएक्स की उड़ान, कोरोनावायरस समेत इन बड़ी खबरों पर गुरुवार, 16 सितंबर को रहेगी सबकी नजर...
09:38 AM, 16th Sep
मध्यप्रदेश बच्चों के लिए देश में सबसे असुरक्षित राज्य बन गया है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की ओर से साल 2020 को लेकर जारी रिपोर्ट क्राइम इन इंडिया-2020 के मुताबिक प्रदेश में बच्चों के साथ होने वाले अपराध के मामलों में बड़े पैमाने पर इजाफा हुआ है जिसके चलते मध्यप्रदेश देश में बच्चों के लिए सबसे असुरक्षित राज्य बन गया है।
09:36 AM, 16th Sep
'स्पेसएक्स' ने तीन दिन तक पृथ्वी के चक्कर लगाने के लिए चार लोगों को एक निजी उड़ान से रवाना किया। ऐसा पहली बार है जब एक रॉकेट में मौजूद कोई भी व्यक्ति पेशेवर अंतरिक्ष यात्री नहीं है। 'स्पेसएक्स' ने पृथ्वी के 3 दिन तक चक्कर लगाने के लिए चार लोगों को निजी उड़ान से रवाना किया।
09:35 AM, 16th Sep
गुजरात में भूपेंद्र पटेल सरकार के नए मंत्री गुरुवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। मीडिया खबरों के अनुसार, विजय रुपाणी मंत्रिमंडल में शामिल 90 प्रतिशत मंत्रियों को हटाया जा सकता है। 26-27 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है।
