Hanuman Chalisa

राहुल गांधी 27 सितंबर से फिर मध्यप्रदेश दौरे पर

Updated: मंगलवार, 18 सितम्बर 2018 (19:01 IST)
भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आगामी 27 सितंबर से दो दिवसीय दौरे पर मध्यप्रदेश आने की संभावना है। इसके मद्देनजर पार्टी स्तर के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से तैयारियां शुरू हो गई हैं।
 
पार्टी सूत्रों के अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राहुल गांधी 27 और 28 सितंबर को जबलपुर, कटनी, सतना और रीवा जिले की यात्रा कर सकते हैं। दौरे की तैयारियों को अंतिम स्वरूप दिया जा रहा है।
 
राहुल ने सोमवार को भोपाल में प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में रोड शो के अलावा प्रदेश भर के चुने हुए कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ संवाद किया था। इस रोड शो के जरिए आगामी नवंबर-दिसंबर माह में संभावित विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने एक तरह से चुनावी बिगुल भी फूंक दिया।
 
राहुल गांधी की 27 और 28 सितंबर को महाकौशल और विंध्य अंचल के चार जिलों की यात्रा को रणनीतिक तौर पर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सतना और रीवा के कुछ अंचलों में बसपा का भी प्रभाव है।
 
राज्य में कांग्रेस वर्ष 2003 से सत्ता से बाहर है। वहीं भाजपा लगातार चौथी बार विधानसभा चुनाव में विजय हासिल करने के इरादे से अपनी तैयारियां कर रही है।

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

अशोक वर्णवाल होंगे मध्य प्रदेश के नए कार्यवाहक मुख्य सचिव

CJP प्रोटेस्ट में हिंसा पर सलमान खान का रिएक्शन, किस बात को लेकर दुखी हुए अभिनेता

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

दिल्ली के जंतर-मंतर में हिंसक प्रदर्शन, पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी घायल, दागे गए आंसू गैस के गोले

MP के निवर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO

अगला लेख