dharma sangrah
✕

सिर्फ 999 रुपए में मिलेगा 4जी स्मार्ट फोन

Updated: बुधवार, 24 जनवरी 2018 (22:35 IST)
नई दिल्ली। दूरसंचार सेवाप्रदाता कंपनी वोडाफोन ने ई-वाणिज्य कंपनी फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी की है। इसके तहत वह प्रीपेड उपभोक्ताओं को 999 रुपए में शुरुआती 4जी स्मार्टफोन उपलब्ध कराएगी। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि उसने फ्लिपकार्ट के ‘माई फर्स्ट 4जी स्मार्टफोन’ अभियान के लिए साझेदारी की है।

इस साझेदारी के माध्यम से वोडाफोन फ्लिपकार्ट के अभियान के तहत शुरुआती स्तर के 4जी स्मार्टफोन्स की चुनिंदा रेंज पर आकर्षक कैश बैक ऑफर देगा। फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध इस चुनिंदा रेंज के किसी भी स्मार्टफोन को खरीदने वाले वोडाफोन के सभी मौजूदा एवं नए प्री-पेड उपभोक्ता आकर्षक कैशबैक ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को 36 महीने तक कम से कम 150 रुपए प्रतिमाह का रीचार्ज करना होगा। यह रीचार्ज किसी भी राशि में इस तरह किया जा सकता है कि महीने का कुल रीचार्ज 150 रुपए हो। बाद में 18वें महीने के अंत में उपभोक्ता को 900 रुपए का कैशबैक मिलेगा तथा अगले 18 महीनों के बाद 1,100 रुपए का कैशबेक मिलेगा।

इस तरह उपभोक्ता कुल 2000 रुपए के कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं। कैशबैक उपभोक्ता के वोडाफोन एम-पैसा वॉलेट में आ जाएगा, जिसका इस्तेमाल वे अपनी सुविधानुसार डिजिटल लेन-देन या नकद निकासी के लिए कर सकते हैं। इस मौके पर वोडाफोन इंडिया में उपभोक्ता कारोबार के एसोसिएट डायरेक्टर अवनीश खोसला ने कहा कि हमें खुशी है कि हम फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी में अपने मौजूदा एवं नए उपभोक्ताओं के लिए यह खास ऑफर लेकर आए हैं।

हमने उपभोक्ताओं को अभूतपूर्व कीमतों पर 4 जी स्मार्टफोन उपलब्ध कराने तथा वोडाफोन सुपरनेट 4 जी की पहुंच बढ़ाने के लिए यह पहल की है। हमें  उम्मीद है कि हमारी यह पहल उन लाखों लोगों को स्मार्टफोन खरीदने में मदद करेगी जो अब तक ऊंची कीमतों के चलते चाहकर भी स्मार्टफोन नहीं खरीद पा रहे थे। (भाषा)

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

17,000 फुट की ऊंचाई पर IndiGo Flight पर गिरी बिजली, 104 यात्री थे सवार

राहुल गांधी पर महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने का आरोप, BJP ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 8 घायल

'मेरी बहन है ये'... प्रियंका को हटाने पर पुलिस पर भड़के राहुल गांधी, गूंजा नया नारा- 'ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे?'

सांप के सहारे हत्या छिपाने की कोशिश! पत्नी और प्रेमी दोषी, अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

अगला लेख