रविवार, 6 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. आईटी
  3. मोबाइल मेनिया
  4. Samsung's first smartphone with a foldable display
Written By
Last Updated : बुधवार, 16 सितम्बर 2015 (15:35 IST)

ऐसा होगा सैमसंग का फोल्डेबल फोन (वीडियो)

ऐसा होगा सैमसंग का फोल्डेबल फोन (वीडियो) - Samsung's first smartphone with a foldable display
सैमसंग इस साल दुनिया का पहला फोल्डेबल स्क्रीन वाला स्मार्ट फोन लाचं कर सकता है। चाइनीज टेक वेबसाइट वीबो के अनुसार कंपनी अगले साल दुनिया का पहला फोल्ड होने वाला स्मार्टफोन पेश करेगी। इस फोन के फीचर्स को लेकर जो खबरें हैं, उसके मुताबिक इसमें क्वालकॉम स्नैप ड्रैगन 820 प्रोसेसर होगा। इसके साथ ही इसमें 3जीबी की रैम भी होगी।
एक अन्य टेक वेबसाइट के अनुसार कंपनी अपने अगले साल के प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। इस प्रोजेक्ट का नाम प्रोजेक्ट वैली है। इसमें संभवत: फोल्ड होने वाला डिस्प्ले होगा। इसी के साथ नॉन रिमूवेबल बैटरी होगी। 
बेंडेबल या फोल्डेबल प्लास्टिक डिस्प्ले से यह फायदा होगा कि स्क्रीन के क्रैक होने का डर नहीं होगा और बेंडेबल स्क्रीन गिरते ही अलग-अलग एंगल में मुड़ सकेगी।
इससे टूटने का डर कम रहेगा। इसके अलावा फोल्डेबल स्क्रीन वाला फोन आसानी से पॉकेट में रखा जा सकेगा और जरूरत पड़ने पर स्क्रीन बड़ी की जा सकेगी। खबरों के मुताबिक सैमसंग इसे जनवरी में लांच कर सकता है। 

symbolic image