गुरुवार, 5 फ़रवरी 2026
  1. खबर-संसार
  2. आईटी
  3. मोबाइल मेनिया
  4. Lyf 4G, mobile
Written By
Last Modified: शनिवार, 13 फ़रवरी 2016 (19:23 IST)

रिलायंस ने पेश किया एलवायएफ मोबाइल

Reliance
मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की अनुषंगी रिलायंस रिटेल लिमिटेड ने वेलेंटाइन-डे के मौके का फायदा उठाने के लिए सीमित संख्या में एलवायएफ-4जी मोबाइल पेश किया है। 
कंपनी ने एक बयान में कहा कि रिलायंस रिटेल ने एक विशेष पेशकश के तहत सीमित संख्या में एलवायएफ उपकरण पेश किया है। ये फोन मुंबई, दिल्ली, बेंगलुर, हैदराबाद, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता और जयपुर में उपलब्ध होंगे।
 
इन हैंडेसेट - फ्लेम1 और विंड6 की कीमत क्रमश: 6,399 रुपए और 7,099 रुपए है जिसके साथ कई और पेशकशें हैं जिनका उपयोग मेनलैंड चाइना, कैफे कॉफी डे और अन्य कर सकते हैं।