ramcharitmanas
✕

Huawei Nova 3, चार कैमरे वाला स्मार्ट फोन, एंड्राइड के लेटेस्ट वर्जन ओरियो के साथ

Updated: बुधवार, 11 जुलाई 2018 (18:43 IST)
Huawei Nova 3 को चीन में लांच कर दिया है। कंपनी इसे जल्द ही भारत में भी लांच करने वाली है। हालांकि इसकी तारीख की घोषणा नहीं की है। इसे नोवा 3 पर्पल, ब्लैक, ब्लू और गोल्ड कलर के वैरिएंट में लांच किया गया है। ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन ओरियो पर चलेगा। हालांकि इसकी कीमत का खुलासा कंपनी ने नहीं किया है।
 
 
इवेंट में कंपनी ने नोवा 3 के अलावा टॉकबैंड बी5 को भी लांच किया है। इस डिवाइस में 1.13 इंच अमोलेड 2.5 कर्व्ड ग्लास टच स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। यह ड्यूल माइक्रोफोन वाले पॉपअप ब्लूटूथ के साथ आता है। यह डिवाइस कॉलर आईडी, कॉल म्यूटिंग और स्पीड डायल को भी सपोर्ट करता है।
 
 
चार कैमरे वाला फोन : फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। इसका प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है जो एफ/1.8 अपर्चर वाला है। इसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। डिवाइस में फ्रंट में भी ड्यूल कैमरा सेटअप है। इसका एक सेंसर एफ/2.0 अपरचर के साथ 24 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का। 
 
यह डिवाइस 6.3 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले के साथ आता है। इसका रिजोल्यूशन 2340x1080 है। इसके डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास से कवर किया गया है। इसमें कंपनी के खुद का ओक्टा-कोर किरिन 970 प्रोसेसर लगा हुआ है और यह एंड्राइड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। स्मार्टफोन 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी/128जीबी इंटरनल स्टोरेज के विकल्प में उपलब्ध है। माइक्रो एसडी के इस्तेमाल से इसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 
 
फोन का डाइमेंशन 157.0×73.7×7.3 मिलीमीटर है। नोवा 3 में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें 3750 mAh की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को सपॉर्ट करती है। कनेक्टिविटी के फोन में 4जी, वीओएलटीई, 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी का सपोर्ट दिया गया है।

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

VIDEO : जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अंडरगारमेंट में 'सीक्रेट पैकेट' छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

'वोट देगा अहीर, लैपटॉप लेगा जहीर', सुभाष यदुवंश का अखिलेश यादव पर तंज, लैपटॉप वितरण को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख