सम्बंधित जानकारी
- 70 संस्थानों में सामने आया GST के नाम पर 8000 करोड़ का फर्जीवाड़ा, हो सकते हैं और खुलासे
- खुशखबर, 55000 सरकारी नौकरियां, 6 महीने में शुरू हो जाएगी भर्ती प्रक्रिया
- रजनीकांत ने खोला राज, इस बॉलीवुड स्टार ने दी थी राजनीति में नहीं आने की सलाह
- सलमान खान की 'दबंग 3' के बारे में 14 खास बातें...
- सैनिकों का अदम्य साहस और बलिदान हमें प्रेरणा देता है- कमिश्नर डॉ. भार्गव
Water is setting fire | पानी लगा रहा है आग, वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
होशंगाबाद। अक्सर आग पर पानी डाला जाता है तो वह बुझ जाती है, लेकिन सतपुड़ा के जंगल मटकुली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जब पानी में किसी चीज को ले जाया जा रहा है तो इसमें आग लग रही है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जमीन में गड़े पाइप से गर्म पानी निकल रहा है। जब बहते पानी के ऊपर जब कागज या लकड़ी को ले जाया जा रहा है तो उसमें आग लग रही है। पानी में कागज और लकड़ी तो पूरी तरह जल रही है। यह वीडियो है होशंगाबाद स्थित सतपुड़ा के जंगल मटकुली का। यहां स्कूली बच्चे घूमने आए थे। वे पाइप से निकलते गर्म पानी से कागज और लकड़ी जला रहे हैं।
इस बारे में यह जानकारी सामने आई है कि कुछ साल पहले यहां ONGC ने ईंधन की खोज के लिए बोर करवाया था। इसमें ईंधन तो नहीं निकला, लेकिन कुछ गैस निकली जिसके संपर्क में कागज और लकड़ी जल जाती है।
