सम्बंधित जानकारी
- उज्जैन से चित्रकूट जा रही 55 श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत 7 गंभीर
- उज्जैन के महाकाल मंदिर के प्रसाद पर लगा BHOG का ठप्पा
- उज्जैन लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम
- मध्यप्रदेश में सत्ता बदलने वाले मालवा-निमाड़ की 8 लोकसभा सीटों का सियासी समीकरण
- मोदी की छाती होगी 56 इंच की, कांग्रेस का तो दिल 56 इंच का है
बाबा महाकाल के भक्तों के लिए खुशखबर, अब 6 दिन 5 घंटे कर सकेंगे गर्भगृह में प्रवेश
उज्जैन। भूतभावन बाबा महाकाल के भक्त अब रविवार को छोड़कर हर रोज सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक गर्भगृह में जाकर अपने आराध्य के दर्शन कर सकेंगे। यह महत्वपूर्ण फैसला महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में लिया गया।
इस दौरान भक्त बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग पर जल चढ़ाकर अभिषेक कर सकेंगे। ये व्यवस्था अभी प्रायोगिक तौर पर लागू की गई है। बाद में इसका अध्ययन कर इसे स्थाई तौर पर लागू किया जा सकेगा।
बैठक में फैसला किया गया कि प्रसाद काउंटर पर श्रद्धालुओं के लिए 5 ग्राम का भगवान महाकालेश्वर के मंदिर की छाप वाला चांदी का सिक्का भी उपलब्ध कराया जाएगा।
