sundarkand

इंदौर हवाई अड्‍डे पर 70 यात्रियों का हंगामा, विमान के महिला स्टाफ पर धमकाने का आरोप

Updated: बुधवार, 4 जुलाई 2018 (13:30 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित देवी अहिल्या विमानतल पर एक निजी विमान सेवा से दिल्ली से इंदौर पहुंचे यात्रियों ने विमान सेवा प्रबंधन पर नाराजगी जाहिर करते हुए करीब दो घंटे तक जमकर हंगामा किया। विमान सेवा कंपनी ने पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है।
 
एक सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद दिल्ली से इंदौर पहुंचे यात्री सुरेंद्रसिंह ने विमान सेवा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे मंगलवार रात साढ़े नौ बजे दिल्ली विमानतल से उड़ने वाली नियमित उड़ान से साढे 11 बजे इंदौर आने के लिए रवाना हुए थे। उनकी उड़ान को लगभग 55 मिनट दिल्ली रनवे पर खड़ा रखा गया।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान विमान की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद थी, जिसके चलते अंधेरे में विमान का एसी भी बंद था। ऐसे में घुटन की वजह से सुरेंद्र का स्वास्थ्य बिगड़ गया। उन्होंने आरोप लगाया कि एयर होस्टेस सहित विमान में मौजूद स्टाफ से जल और शौचालय तक पहुंचाने की मांग किए जाने पर स्टाफ ने उनसे अभद्र व्यवहार किया।
 
इसी विमान में सफर कर रही सुरेंद्रसिंह की सहयात्री मयूरी ने बताया कि विमान में सवार सभी यात्रियों ने विमान में मौजूद स्टाफ से सुरेंद्रसिंह की मदद करने की गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उल्टे विमान की महिला स्टाफ ने उन्हें धमकाया।
        
मंगलवार रात करीब पौने एक बजे इंदौर पहुंचे इस विमान में सवार 70 से अधिक यात्रियों ने विमानन कंपनी के खिलाफ हंगामा किया। यात्रियों का आरोप है कि कंपनी ने ना केवल सेवा शर्तों का उल्लंघन किया है, बल्कि यात्रियों को प्रताड़ित कर डराया धमकाया है। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख