शिवराज सरकार, 50% कमीशन की सरकार की थीम पर कांग्रेस ने PhonePe कैंपेन का किया आगाज
भोपाल। मध्यप्रदेश में हर नए दिन के साथ पोस्टर पॉलिटिक्स तेज होती जा रही है। राजधानी भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करप्शननाथ वाले पोस्टर लगाए जाने के बाद अब कांग्रेस के निशाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आ गए है। सोमवार को राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को टारगेट करते हुए “50% लाओ,फोन पे काम” कराओ वाले पोस्टर लगाए गए। शहरों में पोस्टर लगाने के साथ कांग्रेस ने सोशल मीडिया शिवराज सरकार, 50% कमीशन की सरकार की थीम से कैंपेन शुरु कर दिया है।
वहीं चुनाव से पहले पोस्टर पॉलिटिक्स पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि पहले पोस्टर की शुरुआत किसने की। पहले बड़े तरीके से भाजपा ने थर्ड पार्टी से पोस्टर लगवाने शुरु करवाए, उसके बाद अपने लोग भी लग गए, किसको रोके। शुरुआत तो उन्होंने (भाजपा) की है। वहीं कमलनाथ ने भाजपा की ओर से वीडियो जारी करने पर कहा कि भाजपा को दिन-रात सपने में केवल कमलनाथ ही दिखते है।भोपाल की सड़कों पर शवराज के भ्रष्टाचार के इश्तहार, जनता ने फ़ोन पे की तर्ज़ पर चिपकाये पोस्टर।
— MP Congress (@INCMP) June 26, 2023
50% लाओ, फ़ोन पर काम कराओ
कर्नाटक में 40% की सरकार थी, शवराज ने भ्रष्टाचार के मामले में कर्नाटक की बीजेपी सरकार को भी पछाड़ दिया।
“भ्रष्टासुर शवराज” pic.twitter.com/fHbFgJzSSq
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह राजधानी भोपाल और इंदौर में कई स्थानों पर पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को लेकर विवादित पोस्टर लगाए गए थे। पोस्टरों को कमलनाथ को वॉन्टेड बताने के साथ उस पर एक क्यूआर कोड भी दिया गया है। पोस्टर में कमलनाथ को करप्शन नाथ बताते हुए लिखा गया है कि स्कैम से बचने के लिए स्कैन करें। क्यूआर कोड वाले इन पोस्टरों में कमलनाथ सरकार के 15 महीने के कार्यकाल में कई घोटाले बताए गए है।पोस्टर में लिखा है कि 15 माह की सरकार में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने किए घोटाले किए हैं।
वहीं इसके बाद राजधानी भोपाल में कई स्थानों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कई पोस्टर लगा दिए गए। “शिवराज नहीं घोटाला राज” के शीर्षक से लगाए गए पोस्टर में शिवराज सरकार के 18 साल के कार्यकाल में घपले और घोटालों की भरमार बताते हुए डंपर घोटाला, व्यापमं महाघोटाला, पोषण आहार घोटाला, ई टेंडरिंग घोटाला. कारम डैम घोटाला और कन्यादान घोटाला का जिक्र था।
PhonePe ने कैंपेन पर जताया एतराज-मध्यप्रदेश कांग्रेस के इस कैंपेन पर PhonePe ने एतराज जताया है। PhonePe ने जारी बयान में कहा कि "हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि PhonePe का मध्य प्रदेश में '50% कमीशन सरकार' पर कुछ मीडिया में चल रही खबरों से कोई संबंध नहीं है। कंपनी का किसी भी पार्टी या उम्मीदवार के साथ कोई राजनीतिक संबंध नहीं है।'PhonePe objects to the unauthorized usage of its brand logo, by any third party, be it political or non-political. We are not associated with any political campaign or party.
— PhonePe (@PhonePe) June 26, 2023

