1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. congress leader digvijay singh corona positive

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह कोरोना संक्रमित

digvijay singh
Digvijay singh corona positive : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बताया कि उनका कोविड-19 परीक्षण ‘पॉजिटिव’ आया है।
 
राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, 'मेरा कोविड टेस्ट ‘पॉजिटिव’ आया है। मुझे पांच दिन आराम करने के लिए कहा गया है। इसलिए मैं कुछ समय तक किसी से नहीं मिल पाऊंगा। क्षमा करें। आप सभी भी कोविड से बचने के लिए अपना ख्याल रखें।'
 
दिग्विजय सिंह तीसरी बार कोरोना संक्रमित हुए हैं। इससे पहले भी 2 बार उनका कोविड परीक्षण ‘पॉजिटिव’ आया था।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
दिल्ली के अस्पतालों को मिली बम धमाके की धमकी