• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  4. 16 crore voters will decide CM in 5 states, 60 lakh will vote for the first time
Written By
Last Updated : सोमवार, 9 अक्टूबर 2023 (13:34 IST)

Assembly Election 2023 : 16 करोड़ वोटर तय करेंगे 5 राज्‍यों में CM, 60 लाख पहली बार देंगे वोट

Assembly Election 2023 : 16 करोड़ वोटर तय करेंगे 5 राज्‍यों में CM, 60 लाख पहली बार देंगे वोट - 16 crore voters will decide CM in 5 states, 60 lakh will vote for the first time
Assembly Election 2023 : इलेक्शन कमिशन ने सोमवार को पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया है। 7 से 30 नवंबर के बीच पांचों राज्यों में मतदान हो जाएंगे। बता दें कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के लिए चुनाव होंगे। इन चुनावों में खास बात यह है कि पांच राज्यों के 16 करोड़ वोटर्स यहां के सीएम का नाम तय करेंगे। इसके साथ ही सभी राज्यों में मिलाकर 60 लाख ऐसे मतदाता हैं जो पहली बार वोट करेंगे। यानि अब उम्मीदवारों का भविष्य ये वोटर्स ही तय करेंगे।

60 लाख पहली बार करेंगे मतदान : 5 राज्यों के चुनावों में लगभग 60 लाख पहली बार मतदाता (18-19 वर्ष) भाग लेंगे। अर्हता तिथियों में संशोधन के कारण 15.39 लाख युवा मतदाता चुनाव में भाग लेने के पात्र हैं। युवा मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए 2900 से अधिक मतदान केंद्रों का प्रबंधन युवाओं द्वारा किया जाएगा।

पांच राज्य विधानसभाओं के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 40 दिनों में सभी 5 राज्यों का दौरा किया और राजनीतिक दलों, केंद्र और राज्य प्रवर्तन एजेंसियों के साथ चर्चा की गई। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि मिजोरम में कुल मतदाता 8.52 लाख, छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़, मध्यप्रदेश में 5.6 करोड़, राजस्थान में 5.25 करोड़ और तेलंगाना में 3.17 करोड़ हैं।

किस राज्य में इस बार कितने वोटर
मध्यप्रदेश 5.6 करोड़
राजस्थान 5.25 करोड़
तेलंगाना 3.17 करोड़
छत्तीसगढ़ 2.03 करोड़
मिजोरम 8.52 लाख

मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ने कहा कि 17,734 मॉडल मतदान केंद्र होंगे। 621 मतदान केंद्रों का प्रबंधन पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा और 8,192 पीएस पर महिलाएं कमान संभालेंगी। पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 679 विधानसभा क्षेत्रों में 1.77 लाख मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
Edited by navin rangiyal
ये भी पढ़ें
मध्यप्रदेश चुनाव में अबकी बार इन 5 मुद्दों पर बनेगी नई सरकार!