मंगलवार, 3 मार्च 2026
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. लो कैलोरी फूड
Written By WD

फ्रूट सलाद

फ्रुट सलाद
NDND
सामग्री :- पाईनापल एक, केला, संतरा, सेब सभी आधे कटे हुए, अंगूर और चेरी दो से तीन। इसी के साथ संतरा, पाईनापल, नींबू का रस व चीनी 2 चम्मच तथा दही 25 ग्राम।

विधि :- संतरे, केले, सेब, पाईनापल आदि सभी फलों के बीज निकालकर उन्हें टुकड़ों में काट लें। अब फलों के टुकड़ों में पाईनापल, संतरा व नींबू का रस मिलाकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। दही को एक कपड़े में बाँधकर उसका पानी निकालकर दही में चीनी मिलाकर फेटें। अब इस दही को फलों में मिला दें और फ्रिज में रख दें। आपका फ्रूट सलाद तैयार है। सर्व करते समय इसे अंगूर, चेरी, पोदिने की पत्तियों ‍से सजाएँ।