Dating Tips | बनी रहे यह सुंदर जोड़ी
जीवन की बगिया महकती रहे
ND
दोषारोपण न करें : कुछ गलतफहमी होने पर एक-दूसरे पर ब्लेम न लगाएँ। स्पष्ट रूप से मामले पर पुनर्विचार करें। एक-दूसरे पर हावी न हों बल्कि भावनाओं को समझने का पूरा प्रयास करें। अपने साथी को मानसिक चोट कभी न पहुँचाएँ। दोनों तरफ के परिवारों को बराबर सम्मान दें। माता-पिता, भाई-बहन तो एक सा रिश्ता लिए हुए हैं, इसलिए सम्मान में असमानता क्यों?
झगड़ों से बचें : छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें। यदि पति को किसी समय अधिक क्रोध आ रहा है तो बहस न करें। शांत होने पर मामले पर विचार करें। पत्नी के क्रोधित होने पर पति का शांत रहना परिवार के हित में है। एक दूसरे से, परिवार वालों से, सगे संबंधी और मित्रों के साथ मीठा बोलें। कटु वाणी से संबंध खराब होते हैं।
ND
ND
घर का वातावरण तरोताजा रखने का प्रयास करें। एक-दूसरे की इच्छाओं पर ध्यान दें। बीच-बीच में पति को चाहिए कि बच्चों की सहायता से पत्नी को आराम दें और शॉपिंग पर भेजें। हमेशा एक-दूसरे का महत्व महसूस कराते रहें।
सगे संबंधी या मित्रों की बातों में आकर मन विचलित न करें। यदि किसी एक पार्टनर में कुछ कमी है तो मिलकर उसका सोल्यूशन निकालें और लोगों की बातों को अधिक इम्पोर्टेंस न देकर अपनी परिस्थितियों को समझने का प्रयास करें।
