शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. लोकसभा चुनाव परिणाम 2019
  4. Jamshedpur Lok Sabha Election 2019 Live Result
Written By
Last Modified: मंगलवार, 21 मई 2019 (22:10 IST)

जमशेदपुर लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम

जमशेदपुर लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम । Jamshedpur Lok Sabha Election 2019 Live Result - Jamshedpur Lok Sabha Election 2019 Live Result
[$--lok#2019#state#jharkhand--$]
प्रमुख प्रतिद्वंद्वी : विद्युत वरण महतो (भाजपा), चंपई सोरेन (झामुमो)
जमशेदपुर लोकसभा सीट से भाजपा के विद्युत वरण महतो सांसद हैं। महतो ने करीब एक लाख से अधिक मतों से झारखंड विकास मोर्चा के डॉ. अजय कुमार को हराया था। इस बार भी भाजपा ने विद्युत वरण महतो पर ही दांव लगाया है, जबकि महागठबंधन की तरफ से झारखंड मुक्ति मोर्चा के चंपई सोरेन को टिकट दिया गया है।
[$--lok#2019#constituency#jharkhand--$]
परिचय : लौहनगरी के रूप में विख्‍यात जमशेदपुर को टाटानगर के नाम से भी जाना जाता है। अपने उद्योगों और पर्यटन के कारण यह पूरे विश्‍व में चर्चित है। इसे इंटरनेशनल क्‍लीन सिटी अवॉर्ड से भी नवाजा गया है। यह भारत के सबसे प्रगतिशील औद्योगिक नगरों में से एक है। 1907 में टिस्को (टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी) की स्थापना हुई। 
 
जनसंख्‍या : साल 2011 की जनगणना के मुताबिक यहां की कुल जनसंख्‍या 13 लाख 39 हजार 438 है, जिसमें 6 लाख 97 हजार 926 पुरुष और 6 लाख 41 हजार 512 महिलाएं हैं। हालांकि एक अनुमान के मुताबिक यहां की जनसंख्‍या 19 लाख से ज्‍यादा है।
 
अर्थव्यवस्था : यह एक अत्याधुनिक औद्योगिक नगरी है। यहां टाटा घराने की कई कंपनियां जैसे टिस्को, टाटा मोटर्स, टिस्कॉन, टिन्पलेट, टिमकन, ट्यूब डिवीजन, इत्यादि कार्यरत हैं। यहां की टाटा स्‍टील कंपनी दुनियाभर में प्रसिद्ध है।
 
भौगोलिक स्थिति : इस शहर का क्षेत्रफल 625 वर्ग किलोमीटर है। सड़क और रेल मार्ग से यह पूरे देश से जुड़ा हुआ है। स्वर्णरेखा नदी यहां से होकर गुजरती है। यह झारखंड के दक्षिणी हिस्से में स्थित पूर्वी सिंहभूम जिले का हिस्सा है।
 
16वीं लोकसभा में स्थिति : भाजपा के विद्युत बरन महतो यहां सांसद हैं। उन्‍होंने लोकसभा चुनाव 2014 में झारखंड विकास मोर्चा (पी) के अजय कुमार को पराजित किया था।
 
झारखंड के बारे में : झारखंड की 14 सीटों में से भाजपा ने पिछले चुनाव में 12 सीटों पर कब्जा जमाया था। दुमका और राजमहल सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कब्जा जमाया था। कांग्रेस को यहां से एक भी सीट नहीं मिली थी। भाजपा यहां 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि एक सीट पर एजेएसयू के लिए छोड़ी है। कांग्रेस यहां 7 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। उसने 7 सीटें अपने सहयोगियों के लिए छोड़ी हैं। हजारीबाग से केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, जबकि दुमका से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख शिबू सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं।
ये भी पढ़ें
रांची लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम