• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. When congress will announce candidates name from amethi and raibareli
Last Updated : शनिवार, 27 अप्रैल 2024 (15:14 IST)

अमेठी और रायबरेली में कब होगा कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम का एलान?

rahul priyanka kharge
Amethi and raibareli congress candidates : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली सीटों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के नाम कुछ दिन में घोषित किए जाएंगे।
खरगे ने अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट से उम्मीदवारों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि आपको कुछ दिन और इंतजार करना होगा। जब लोगों से मुझे उम्मीदवारों के नाम मिल जाएंगे और मैं अधिसूचना पर हस्ताक्षर कर दूंगा तो इसकी घोषणा की जाएगी।
 
कांग्रेस अध्यक्ष से जब यह पूछा गया कि भाजपा अमेठी के बजाय केरल के वायनाड से चुनाव लड़ने के लिए राहुल गांधी की आलोचना कर रही है तो उन्होंने कहा कि जो लोग निर्वाचन क्षेत्र बदलने के लिए कांग्रेस नेताओं पर सवाल उठा रहे हैं, वे मुझे बताएं कि अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी ने कितनी बार अपनी सीट बदली थीं।

मीडिया खबरों के अनुसार, अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी के नाम लगभग तय हो गया है। बस औपचारिक ऐलान ही बाकी है। अमेठी में राहुल का मुकाबला स्मृति ईरानी से होगा। रायबरेली में फिलहाल भाजपा ने उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं किया है। ऐसी अटकलें है कि कांग्रेस से भाजपा में आई अदिति सिंह को यहां से उम्मीदवार हो सकती हैं।
 
इस बीच खरगे ने दावा किया कि भाजपा कहती है कि भ्रष्टाचारियों को जेल में डाला जाना चाहिए लेकिन जब भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे नेता भाजपा में शामिल होते हैं तो उन्हें गोद में बिठाया जाता है और राज्यसभा या विधानसभा भेजा जाता है।
 
खरगे ने प्रत्यक्ष तौर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस उन लोगों से प्रभावित नहीं होती है जो पार्टी में बड़े हुए और बाद में उसे छोड़कर चले गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बहती नदी की तरह है, कुछ लोगों के छोड़कर जाने से उस पर असर नहीं पड़ता।
Edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
हेलीकॉप्टर में चढ़ते समय बिगड़ा संतुलन, ममता बनर्जी लड़खड़ाकर गिरीं