1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. Sunetra will face 3 time MP Supriya Sule

अजित पवार बोले, लोकसभा चुनाव देश का भविष्य तय करेगा, बारामती में ननद भौजाई आमने सामने

सुनेत्रा का मुकाबला 3 बार की सांसद सुप्रिया सुले से

Ajit Pawar said
पुणे। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) ने शनिवार को बारामती में कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव देश का भविष्य तय करेगा। बारामती लोकसभा सीट से अजित की पत्नी सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) सत्तारूढ़ गठबंधन की उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं।

 
सुनेत्रा का मुकाबला 3 बार की सांसद सुप्रिया सुले से : सुनेत्रा का मुकाबला 3 बार की सांसद सुप्रिया सुले से है, जो उनकी ननद और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संस्थापक शरद पवार की बेटी हैं। अजित ने अंबेगांव में सुनेत्रा पवार के पक्ष में आयोजित एक रैली में कहा कि यह चुनाव किसी गांव या (पारिवारिक) रिश्तों के बारे में नहीं है। यह चुनाव देश का भविष्य तय करेगा।
 
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और रोपवे सुविधा :  उन्होंने कहा कि मुझे खाली जमीन दिखाइए, मैं वहां स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनवाऊंगा। रायगढ़ किले में रोपवे सुविधा के लिए राशि दी जाएगी। वेखा तालुका का नाम बदलकर रायगढ़ करने की मांग पूरी हुई। मैंने मराठा समुदाय के लिए कड़ी मेहनत की है।

 
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग (अविभाजित राकांपा के) घड़ी चुनाव चिह्न पर चुनाव जीते हैं, वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना करते हैं जबकि इस बार जो लोग घड़ी चुनाव चिह्न पर जीतेंगे, वे प्रधानमंत्री का समर्थन करेंगे।


पिछले साल जुलाई में अजित पवार और 8 विधायकों के राज्य में एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल होने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) टूट गई थी। बाद में निर्वाचन आयोग ने उनके गुट को पार्टी का नाम और घड़ी चुनाव चिह्न दे दिया। वर्ष 2009 से बारामती से सांसद सुले के स्पष्ट संदर्भ में पवार ने कहा कि गंभीरता से सोचें कि उन्होंने पिछले 15 वर्षों में क्या काम किया और फिर वोट करें।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
कसाब को फांसी दिलाने वाले उज्ज्वल निकम लड़ेंगे भाजपा से मुंबई नार्थ सीट पर चुनाव