• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. BJP names lawyer Ujjwal Nikam as its Lok Sabha candidate from Mumbai North Central, drops sitting MP Poonam Mahajan
Last Updated :मुंबई , शनिवार, 27 अप्रैल 2024 (18:45 IST)

कसाब को फांसी दिलाने वाले उज्ज्वल निकम लड़ेंगे भाजपा से मुंबई नार्थ सीट पर चुनाव

कसाब को फांसी दिलाने वाले उज्ज्वल निकम लड़ेंगे भाजपा से मुंबई नार्थ सीट पर चुनाव - BJP names lawyer Ujjwal Nikam as its Lok Sabha candidate from Mumbai North Central, drops sitting MP Poonam Mahajan
BJP names lawyer Ujjwal Nikam as its Lok Sabha candidate from Mumbai North Central, drops sitting MP Poonam Mahajan : भाजपा ने उत्तर मध्य सीट से दिग्गज नेता स्व. प्रमोद महाजन की सांसद बेटी पूनम का टिकट काट दिया है। भाजपा ने इस सीट चर्चित वकील उज्ज्वल निकम को चुनाव मैदान में उतारा है। उज्ज्वल निकल ने आतंकी अजमल कसाब को फांसी की सजा दिलाई थी। इस सीट पर काफी समय से भाजपा मंथन कर रही थी। कांग्रेस ने इस सीट पर वर्षा गायकवाड़ को टिकट दिया है।
पूनम महाजन 2014 और 2019 में इस सीट से चुनाव लड़ी थीं। पूनम महाजन ऐसी भाजपा नेता थीं जो 2014 में मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से जीती थीं। पूनम महाजन ने 2014 और 2019 में कांग्रेस से उम्मीदवार सुनील दत्त की बेटी प्रिया दत्त को हराया था। 2019 में पूनम महाजन को 486672 वोट हासिल हुए थे।

आतंकियों को दिलाई सजा : उज्ज्वल निकम ने अपने लंबे करियर के दौरान कई बड़े केस भी लड़े। निकम ने 1993-मुंबई बम ब्लास्ट, गुलशन कुमार मर्डर केस, प्रमोद महाजन मर्डर केस, मरीन ड्राइव बलात्कार केस, 26/11 हमले जैसे कई हाई प्रोफाइल मामलों में सरकारी पक्ष की पैरवी की। उन्होंने 2010 में संयुक्त राष्ट्र में आतंकवाद  पर आयोजित एक विश्वस्तरीय सम्मेलन में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व किया था।

#LokSabhaElections2024 | BJP fields Special Public Prosecutor during 26/11 Mumbai Terror attack case, Ujjwal Nikam as its candidate from Mumbai North Central.
ये भी पढ़ें
अजित पवार बोले, लोकसभा चुनाव देश का भविष्य तय करेगा, बारामती में ननद भौजाई आमने सामने