Amit Shah net worth : 15.77 लाख का कर्ज, 24 हजार कैश, जानिए कितनी है अमित शाह की संपत्ति?
Amit Shah net worth : केंद्रीय गृहमंत्री और पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन भर दिया। नामांकन पत्र के साथ दाखिल हलफनामे के अनुसार, दिग्गज भाजपा नेता के पास मात्र 24,164 रुपए कैश हैं जबकि उन पर 15.77 लाख रुपए का कर्ज है।
हलफनामे के मुताबिक अमित शाह के पास 20 करोड़ की चल और 16 करोड़ की अचल संपत्ति है। हालांकि उनके पास खुद की कार नहीं है। 2022-23 में उनकी आय 75.09 लाख रुपए थी।
दिग्गज भाजपा नेता की आय का स्रोत सांसद के रूप में मिलने वाले वेतन, घर-जमीन से किराया, खेती की आय और शेयर डिविडेंड की आय को बताया है। उन पर 3 आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।
अमित शाह की पत्नी सोनल शाह के पास कुल 29.01 करोड़ की संपत्ति है। उनके पास 22.46 करोड़ की चल और 6.55 करोड़ की अचल संपत्ति है। उनके पास 35,402 रुपए नकद है और 26.32 लाख रुपए की देनदारी है। उनके पास 1.10 करोड़ के गहने हैं। इसमें 1620 ग्राम सोने और हीरे के 63 कैरेट के गहने हैं। 2022-23 में उनकी आय 39.59 लाख रुपए थी।आज गाँधीनगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन किया। मोदी जी के नेतृत्व में बीते 5 सालों में क्षेत्र की जनता का सेवा करने का जो अवसर मिला, उसे इस लोकसभा चुनाव में क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद से आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूँ। मुझे विश्वास है कि गाँधीनगर की… pic.twitter.com/1vGWbgnczW
— Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah) April 19, 2024
गौरतलब है कि अमित शाह ने शुक्रवार दोपहर ठीक 12 बजकर 39 मिनट पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस समय को विजय मुहूर्त माना जाता है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी उनके साथ मौजूद थे। गांधीनगर में 7 मई को मतदान होना है।
Edited by : Nrapendra Gupta

