सम्बंधित जानकारी
- 8 राज्यों की 58 सीटों पर आज थमेगा प्रचार का शोर, 25 मई को वोटिंग
- Live : हेमंत सोरेन को नहीं मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार
- संस्कृत से कैसे विकास के पथ पर आगे बढ़ सकता है भारत, चुनाव में क्यों नहीं होती इस पर बात?
- प्रशांत किशोर ने बताया, लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिलेंगी कितनी सीटें
- शिवराज बोले, कांग्रेस और नेहरू ने भारत को तोड़ा, PM मोदी पीओके को वापस लेंगे
जयंत सिन्हा का भाजपा को जवाब, मुझसे किसी ने संपर्क तक नहीं किया
jayant sinha answer to bjp : पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने भाजपा के कारण बताओ नोटिस का जवाब दिया। उन्होंने 2 पन्नों की चिट्ठी सोशल मीडिया पर शेयर कर कहा कि मुझसे किसी ने संपर्क तक नहीं किया। भाजपा ने हजारीबाग से जयंत सिन्हा के स्थान पर मनीष जायसवाल को उम्मीदवार बनाया था। ALSO READ: जयंत सिन्हा ने नहीं डाला वोट, भाजपा ने 2 दिन में मांगा जवाब
प्रदेश महासचिव आदित्य साहू के पत्र का जवाब देते हुए जयंत सिन्हा ने कहा कि वो पार्टी के लिए काम करना जारी रखेंगे। वोट न करने के आरोपों का भी जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत कारणों से विदेश में थे इस वजह से उन्होंने डाक मतपत्र से मतदान किया।
भाजपा सांसद ने कहा कि अगर पार्टी चाहती कि मैं किसी भी चुनावी गतिविधियों में भाग लूं, तो वो निश्चित रूप से मुझसे संपर्क कर सकते थे। हालांकि, 2 मार्च के बाद झारखंड से एक भी वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी या विधायक मेरे पास नहीं पहुंचा। मुझे किसी भी पार्टी कार्यक्रम, रैलियों या संगठनात्मक बैठकों के लिए आमंत्रित नहीं किया गया। ALSO READ: गौतम गंभीर के बाद जयंत सिन्हा भी नहीं लड़ेंगे चुनाव, जानिए क्यों लिया फैसला?My response to Shri Aditya Sahu jis letter sent on May 20, 2024 pic.twitter.com/WfGIIyTvdz
— Jayant Sinha (Modi Ka Parivar) (@jayantsinha) May 22, 2024
उल्लेखनीय है कि प्रदेश भाजपा महामंत्री आदित्य साहू ने एक नोटिस जारी कर जयंत सिन्हा से 2 दिन में जवाब मांगा था। कहा जा रहा था कि जयंत सिन्हा के जवाब के बाद पार्टी उनके खिलाफ सख्त कदम उठा सकती है।
कौन है जयंत सिन्हा : पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा 2014 से 2016 तक देश के वित्त राज्य मंत्री रहे हैं। वे पिछले 10 सालों से हजारीबाग सीट से लोकसभा सांसद हैं।
उन्होंने मार्च में ही चुनाव लड़ने से इनकार करते हुए सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा था कि मैंने माननीय पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से अनुरोध किया है कि मुझे मेरे प्रत्यक्ष चुनावी कर्तव्यों से मुक्त करें ताकि मैं भारत और दुनिया भर में वैश्विक जलवायु परिवर्तन से निपटने पर अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित कर सकूं। बेशक, मैं आर्थिक और शासन संबंधी मुद्दों पर पार्टी के साथ काम करना जारी रखूंगा।
Edited by : Nrapendra Gupta
