शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Himanta Biswa Sarma Likens Sushmita Dev to Pakistan
Written By
Last Modified: रविवार, 14 अप्रैल 2019 (07:27 IST)

भाजपा नेता का विवादास्पद बयान, पाकिस्तान से कर दी सुष्मिता देव की तुलना

भाजपा नेता का विवादास्पद बयान, पाकिस्तान से कर दी सुष्मिता देव की तुलना - Himanta Biswa Sarma Likens Sushmita Dev to Pakistan
सिलचर। भाजपा नेता एवं असम के वित्त मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को सिलचर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद और कांग्रेस उम्मीदवार सुष्मिता देव की तुलना पाकिस्तान से की और कहा कि यहां उनका कोई काम नहीं है।
 
भाजपा उम्मीदवार राजदीप रॉय के समर्थन में बरखोला में एक रैली को संबोधित करते हुए सरमा ने कहा कि देव के लिए वोट करने से सिलचर पांच साल पीछे चला जाएगा।
 
सरमा ने कहा, 'मोदी पीएम हैं। सीएम सोनोवाल हैं। मैं मंत्री हूं। किशोर नाथ यहां विधायक हैं। इन सबके बीच सुष्मिता देव का क्या काम? हर जगह भारत है, लेकिन बीच में पाकिस्तान है। इससे काम चलेगा क्या? कोई काम नहीं होगा।' (भाषा) 
ये भी पढ़ें
FBI से जुड़ी वेबसाइट्स हैक, निजी डाटा सार्वजनिक