dharma sangrah

Lohri Special - लोहड़ी संक्रांति का क्या है समय?

लोहड़ी पर्व 13 या 15 जनवरी 2024 को, कब है?

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 13 जनवरी 2024 (10:23 IST)
Lohri Sankranti 2024: पंचांग के अनुसार यह पर्व 13 जनवरी 2024 शनिवार के दिन मनाए जाएगा, परंतु पांचांग भेद से 14 जनवरी को भी यह पर्व मनाया जा रहा है। अधिकतर मतों में यह पर्व 13 जनवरी को मनाया जा रहा है और दूसरे दिन लोहड़ी संक्रांति रहेगी। यह पर्व मकर संक्रांति के एक दिन पूर्व रात्रि में मनाया जाता है। हालांकि हिंदी भाषी राज्यों में मकर संक्रांति इस बार 15 जनवरी को रहेगी।
 
लोहड़ी संक्रांति का समय:-
लोहड़ी 14 जनवरी 2024 रविवार:-
लोहड़ी संक्रांति का क्षण- 02:54 एएम, 15 जनवरी
मकर संक्रांति 15 जनवरी 2024 सोमवार को
 
शुभ मुहूर्त : 13 जनवरी रात्रि को 06:17 से 07:37 तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग : 13 जनवरी सुबह 07:14 से दोपहर 12:49 तक।
ALSO READ: lohri ki kahani - कौन था दुल्ला भट्टी और सुंदरी-मुंदरी, जानें क्या है लोहड़ी की कहानी और परंपरा
क्या अर्थ है लोहड़ी का : मकर संक्रांति से पहले वाली रात को सूर्यास्त के बाद मनाया जाने वाला पंजाब प्रांत का पर्व है लोहड़ी, जिसका का अर्थ है- ल (लकड़ी)+ ओह (गोहा यानी सूखे उपले)+ ड़ी (रेवड़ी)। इस पर्व के 20-25 दिन पहले ही बच्चे 'लोहड़ी' के लोकगीत गा-गाकर लकड़ी और उपले इकट्ठे करते हैं। फिर इकट्‍ठी की गई सामग्री को चौराहे/मुहल्ले के किसी खुले स्थान पर आग जलाते हैं। आग के आसपास नाच गाना करके खुशी मनाते हैं।
 
पंजाब और हरियाणा राज्य में लोहड़ी की धूम रहती है। इसके अलावा जहां भी पंजाबी रहते हैं वे लोहड़ी उत्सव को बड़े ही धूम धाम से मनाते हैं। लोहड़ी में गजक, रेवड़ी, मुंगफली, तिल-गुड़ के लड्डू, मक्का की रोटी और सरसों का साग बनाया जाता है। लोहड़ी पर रात में अग्नि जलाकर उसमें तिल, गुड़, रेवड़ी, मूंगफली, खील, मक्की के दानों की आहुति देने की परंपरा है। इस दौरान रेवड़ी, खील, गज्जक, मक्का खाने का आनंद भी लेते हैं।
ALSO READ: लोहड़ी का त्योहार कैसे मनाया जाता है?

<>

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

28 August Birthday: आपको 28 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 अगस्‍त, 2026)

सिंह राशि में बुधादित्य योग से 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, खुलेंगे सफलता के द्वार

सितंबर माह 2026: इस माह के प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख