शरद पवार का दावा मजबूत
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) ने दावा किया कि अपने अध्यक्ष शरद पवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का प्रमुख बनाने के लिए उसके पास पर्याप्त समर्थन है।
बीसीसीआई के सचिव निरंजन शाह ने कहा हमारे अध्यक्ष का आईसीसी अध्यक्ष बनना बहुत महत्वपूर्ण है। क्रिकेट भारत में सबसे अधिक लोकप्रिय खेल है तो फिर अध्यक्ष यहां से क्यों नहीं हो सकता।
उन्होंने कहा बांग्लादेश श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका पवार का समर्थन कर रहे हैं तो अगला आईसीसी अध्यक्ष भारत से क्यों नहीं हो सकता।
जी ग्रुप की समानांतर क्रिकेट लीग और इसकी लांच से पहले बीसीसीआई की इजाजत लेने की जरूरत के संबंध में शाह ने कहा कि इस मुद्दे पर नजर रखी जा रही है। शाह ने कहा जी ग्रुप ने अब तक बीसीसीआई से बातचीत नहीं की है, इसलिए मैं इस बारे में अधिक नहीं बता सकता।