1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. समाचार

बाउचर पर जुर्माना

जुर्माना मार्क बाउचर ट्वेंटी-20 विश्व कप जैक्स कैलिस
जैक्स कैलिस को हटाने की निंदा करने के कारण विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर को आगामी ट्वेंटी-20 विश्व कप के दौरान अपनी मैच फीस का 60 प्रतिशत जुर्माने के तौर पर भरना होगा। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

अनुशासनात्मक पैनल ने पाया कि बाउचर ने 'बिजनेस टुडे' समाचार पत्र को दिए साक्षात्कार में सीएसए आचार संहिता का उल्लंघन किया है।

इस साक्षात्कार में बाउचर ने कैलिस को ट्वेंटी-20 विश्व कप के लिए न चुनने की आलोचना करने के साथ ही इस तरह के पहले टूर्नामेंट की महत्ता को भी कम करके आंका। इस विश्व कप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका कर रहा है।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें