1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. yuvraj singh retirement International Cricket

क्या विश्व कप के बाद युवराज सिंह के खुलासों से मच जाएगा क्रिकेट की दुनिया में तहलका?

Yuvraj Singh
37 साल के हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने नम आंखों से सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।  युवराज ने 2011 के विश्व कप और 2007 के टी-20 कप में शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया को खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 
 
सोमवार को घोषणा करते समय युवी ने अपने शानदार करियर को याद किया, लेकिन सबसे चौंकाने वाली बाद उन्होंने जो कही वह यह थी कि उनके पास क्रिकेट जगत से जुड़े कई ऐसे राज हैं, जिनके खुलासे वे नहीं करना चाहते हैं, क्योंकि वर्ल्ड कप चलने के दौरान वे बेवजह विवाद नहीं चाहते हैं। अब क्रिकेट प्रशंसकों के मन में यह सवाल कौंध रहा है कि कौनसे ऐसे राज हैं जो युवी नहीं बताना चाहते हैं।
 
कैंसर से जंग जीतने के बाद युवी ने क्रिकेट के मैदान पर वापसी की, लेकिन वे अपना प्रदर्शन दोहरा नहीं सके। अब युवी ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया। अब वे आईपीएल में भी दिखाई नहीं देंगे। अब क्रिकेट प्रशंसक इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि वर्ल्ड कप के बाद युवी उन बातों को दुनिया के सामने लाएंगे, जो क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा देंगी।
 
धोनी और युवराज सिंह के बीच मतभेद की कई खबरें मीडिया की सुर्खियां बनती रही हैं। युवी के पिता योगराज सिंह ने भी महेन्द्र सिंह धोनी पर आरोप लगाया था कि उनकी कारण से उनके बेटे का करियर आगे नहीं बढ़ पाया है। उन्होंने कहा था कि धोनी नहीं चाहते कि युवराज सिंह उनकी टीम में रहे, इसी वजह से उन्होंने युवराज को बाहर करवा दिया।
 
हालांकि बाद युवी ने इस बयान से किनारा करते हुए धोनी को एक बेहतरीन कप्तान बताया था। संन्यास की घोषणा के बाद टीम इंडिया के क्रिकेटर युवी को बधाई संदेश दे रहे हैं, लेकिन माही ने अभी तक कोई संदेश नहीं दिया है। अब प्रशंसकों को इंतजार युवी के खुलासे का है।
अगला लेख
वर्षा के कारण श्रीलंका-बांग्लादेश मैच रद्द, World Cup में बारिश ने भी रचा इतिहास