फ्रैंचाइजी क्रिकेट पर वसीम जाफर ने माइकल वॉन को पकड़ाया करारा जवाब
इस दौर पर भारतीय टीम पर सबसे ज्यादा छींटाकशी किसी ने की है तो वह इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज माइकल वॉन हैं उन्होंने इस दौर पर पहले पिच को कोसा फिर टॉस को कोसा, अब उनसे यह बर्दाशत नहीं हो रहा है कि भारत की टी-20 लीग इतनी सफल कैसे है।
दूसरे टेस्ट से ही माइकल वॉन के कटाक्ष शुरु हो गए थे। पिच को उन्होंने क्या नहीं कहा। अंग्रेजी में जो शब्द का उपयोग होता है रैंक टर्नर, भारतीय पिच को उन्होंने वही बताया। यही नहीं इसके बाद टॉस पर भी उन्होंने चुटकी ली। टी-20 सीरीज के पहले तीन मैच देखकर उन्होंने कहा कि टी-20 विश्वकप में कप्तान को टॉस जीतने पर अपना ध्यान लगाना चाहिए खेल पर नहीं।
गौरतलब है कि यंंगिस्तान ने इस सीरीज में बहुत बेहतरीन प्रदर्शन किया है। चाहे वह पहला मैच खेल रहे ईशान किशन हो जिन्होंने 32 गेंदो में 56 रन जड़े या फिर सूर्यकुमार यादव जिन्होंनेे पिछले टी-20 में 31 गेंदो में 57 रनों की पारी जड़ी। यही नहीं हार्दिक पंड्या भी गेंदबाजी में फॉर्म में आ चुके हैं। पांड्या ने चार ओवर डाले और 16 रन खर्च कर दो विकेट भी निकाले।अब बस किसी का चलना बाकी है तो वह रोहित शर्मा।
माइकल वॉन ने यही कनेक्शन ढूंढ कर ट्वीट किया। वॉन ने लिखा कि बस एक विचार है ईशान किशन, मुंबई इंडियन्स, सूर्यकुमार यादव, मुंबई इंडियन्स, हार्दिक पांड्या, मुंबई इंडियन्स, रोहित शर्मा मुंबई इंडियन्स। इस ट्वीट से माइकल वॉन कहना चाहते थे कि यह टीम इंडिया नहीं बल्कि टीम मुंबई इंडियन्स है। जिसके ब्लू ब्रिगेड में 4 खिलाड़ी मौजूद हैं।
Just a thought ... @surya_14kumar Mumbai Indian ... @hardikpandya7 Mumbai Indian ... @ImRo45 captaincy Mumbai Indian !!!! @mipaltan #JustSaying #INDvENG
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) March 18, 2021
लेकिन कहते हैं ना कि सेर को सवा सेर मिल ही जाता है तो भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने उनको सही नसीहत दी। वसीम जाफर ट्विटर पर अपने चुटीले ट्ववीट्स के लिए जाने जाते हैं। इसका एक बार और उन्होंने मुजायरा किया वह भी हाजिर जवाबी के साथ।
वसीम जाफर ने माइकल वॉन का नाम लिए बिना ट्वीट किया कि अगर सामने वाली टीम को एक फ्रैंचाइजी टीम का दर्जा दे रहे हो और उसी से हार रहे हो तो आप सामने वाली टीम का नहीं बल्कि अपनी खुद की टीम का मजाक उड़ रहे हो।
When you say your team wasn't defeated by a national team but by a franchise team, you're not trolling your opponents, you're trolling your own team. Night all. #INDvsENG
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) March 18, 2021
इस ट्वीट को वॉन के ट्वीट का सबसे सही जवाब माना गया। इसका अंदाजा इस ही बात से लगाया जा सकता है कि यह ट्वीट 7,800 बार रीट्वीट हुआ और 64,000 लोगों ने इसको लाइक किया। भारत इंग्लैंड सीरीज में अब तक ट्विटर वार छिड़ा हुआ है पांचवे टी-20 के बाद तो क्या मंजर होगा कोई नहीं जान सकता। फिलहाल यह टी-20 सीरीज 2-2- की बराबरी पर खड़ी हुई है।
हालांकि माइकल वॉन को नसीहत सिर्फ वसीम जाफर ने नहीं कुछ भारतीय क्रिकेट फैंस ने भी दिए। देखें वॉन की ट्विटर टाइमलाइन पर किए गए कुछ सटीक जवाब-
Morgan from Ireland
— Harsh Rajput (@HarshRa85963345) March 18, 2021
Ben stokes from New Zealand
Archer from West Indies
Jordan from West Indies
Rashid from pakistan
ROY FROM South Africa
Where is ENGLAND???
Your national team is defeated by a franchise team
— Raj Aryan | (@RajAryanTrue) March 19, 2021

