सम्बंधित जानकारी
- Shane Warne की ‘बैगी ग्रीन कैप’ ने जुटाए 10 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर
- भारत दौरे के लिए उत्साहित Warner का दर्शकों के लिए सोशल साइट पर संदेश
- ऑस्ट्रेलिया में आग से तबाही देख पिघला शेन वॉर्न का दिल, 'बैगी ग्रीन कैप' की नीलामी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
- विराट कोहली, रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर तोड़ सकते है मेरा यह रिकॉर्ड : ब्रायन लारा
- डेविड वॉर्नर की पत्नी को उपहार में 'हीरे की अंगूठी' देने का खंडन
Shane Warne | वॉर्न ने कैप बेचकर कमाए 5 करोड़ रुपए, ऑस्ट्रेलिया के आग पीड़ितों की करेंगे मदद
मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने बैगी ग्रीन कैप को नीलाम कर 10 लाख ऑस्ट्रेलियन डॉलर (करीब 5 करोड़ रुपए) से अधिक कमाए। नीलामी में मिली राशि को वॉर्न ऑस्ट्रेलिया में आग से तबाही के पीड़ितों पर खर्च करेंगे। शुक्रवार सुबह खत्म हुई नीलामी में सिडनी में एमसी नामक व्यक्ति ने यह कैप खरीदी।
ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भीषण आग से बड़ा नुकसान हुआ है। पूरी दुनिया इस आग को लेकर चिंतित है। इस आग की चपेट में जिन लोगों को जान और संपत्ति का नुकसान हुआ है, उन परिवारों की मदद के लिए खिलाड़ी बढ़-चढ़कर आगे आ रहे हैं।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऐलान किया है कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले वनडे इंटरनेशनल के जरिए राहत और पुनर्वास के लिए फंड इकट्ठा किया जाएगा। डेविड वॉर्नर ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है। इससे आग की भयावहता की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा सकता है।
