मैदान पर फुटबॉलर बने सैम करन, अनोखे अंदाज में किया रन आउट (वीडियो)
मौजूदा समय में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है, जिसका दूसरा मुकाबला बीते दिन कार्डिफ के मैदान पर खेला गया था। मैच में मेजबान टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए डक-वर्थ लुइस नियम से मुकाबला 5 विकेट से जीतकर अपने नाम किया।
इस मैच में इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर सैम करन ने एक ऐसा रन आउट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, श्रीलंका की पारी के दूसरे ओवर में सैम करन गेंदबाजी करने के लिए आए और इसी ओवर में उन्होंने एक कमाल के रन आउट को अंजाम दिया।
हुआ कुछ यूं कि, ओवर की तीसरी गेंद अविष्का फर्नांडो के पैड पर लगी और गेंद स्टंप्स के पास ही रह गई। दूसरे छोर पर खड़े श्रीलंका के बल्लेबाज दानुष्का गुणाथिलका एक रन तेजी से चुराने के लिए दौड़ पड़े। इसी दौरान सैम करन ने अपनी फुटबॉल स्किल्स दिखाते हुए गेंद को स्टंप्स की तरफ किक कर दिया और गुणाथिलका (3) के स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।
मैच की बात करें तो श्रीलंका के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन टीम बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के चलते 20 ओवर के खेल में सात विकेट के नुकसान पर सिर्फ 111 रन ही बना सकी। टीम के लिए कुसल मेंडिस (39) और कप्तान कुसल परेरा (21) रनों का योगदान दिया।
इंग्लैंड के लिए मार्क वुड और आदिल राशिद दो-दो विकेट लेने में सफल रहे। वैसे तो कहने को इंग्लैंड के सामने 112 रनों का लक्ष्य था, लेकिन बारिश के चलते लक्ष्य को 18 ओवरों में 103 कर दिया गया।
छोटे लक्ष्य को मोर्गन एंड कंपनी ने 11 गेंद शेष रहते पांच विकेट से जीतकर अपने नाम किया। टीम की जीत में लियाम लिविंगस्टोन ने 26 गेंदों पर नाबाद 29 रनों की पारी खेली, जबकि विजयी शॉट लगाने वाले सैम करन के बल्ले से मात्र 8 गेंदों पर नाबाद 16 रन देखने को मिले। करन ने छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। मैच में मिली जीत के साथ ही इंग्लैंड अब सीरीज में 2-0 से आगे हो गया है। तीसरा और अंतिम टी20 मैच 26 जून को खेला जाएगा।
हुआ कुछ यूं कि, ओवर की तीसरी गेंद अविष्का फर्नांडो के पैड पर लगी और गेंद स्टंप्स के पास ही रह गई। दूसरे छोर पर खड़े श्रीलंका के बल्लेबाज दानुष्का गुणाथिलका एक रन तेजी से चुराने के लिए दौड़ पड़े। इसी दौरान सैम करन ने अपनी फुटबॉल स्किल्स दिखाते हुए गेंद को स्टंप्स की तरफ किक कर दिया और गुणाथिलका (3) के स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।
No way Sam Currans had more shots on target this summer than Harry Kane pic.twitter.com/e8pcoWsie8
— (@sfcdan_) June 24, 2021