Reddit की नई पारी: सचिन तेंदुलकर बने ब्रांड एंबेसडर
Reddit makes Sachin Tendulkar brand ambassador : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट ने बुधवार को महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को अपना ब्रांड दूत नियुक्त करने की घोषणा की। कंपनी ने एक बयान में कहा कि खेल प्रशंसकों को अब रेडिट कम्यूनिटी में तेंदुलकर के साथ जुड़ने के विशेष अवसर मिलेंगे। अपने आधिकारिक रेडिट प्रोफाइल के माध्यम से महान बल्लेबाज तेंदुलकर अपने व्यक्तिगत विचार, मैच की जानकारी और विशेष सामग्री साझा करेंगे।
बयान में कहा गया है, आने वाले महीनों में तेंदुलकर भारत के साथ-साथ दुनिया भर के अन्य बाजारों में रेडिट के लिए एक नए मार्केटिंग अभियान में भी दिखाई देंगे।
I'm incredibly excited to share that @sachin_rt is joining Reddit as our newest Brand Ambassador. This isn't just about a legend joining a platform. Its about closing the gap between those cherished memories & the present moment.
— Durgesh Kaushik (@durgesh_kaushik) June 18, 2025
Welcome to Reddit, Sachin!#SachinJoinsReddit pic.twitter.com/NyKqxWuk9u
रेडिट के साथ अपने जुड़ाव पर तेंदुलकर ने कहा, मेरे लिए क्रिकेट हमेशा मैदान पर और बाहर लोगों के साथ संबंध के बारे में रहा है। रेडिट को जानने के बाद जो बात सबसे अलग है, वह है इसका जुनून जो इसकी कम्यूनिटी को एक साथ लाता है। (भाषा)
