1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Ravindra Jadeja Engagement photos
Written By
Last Updated :राजकोट , शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022 (17:25 IST)

देखें रविंद्र जडेजा की सगाई के फोटो

रवींद्र जडेजा सगाई
भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने 5 फ़रवरी को यहां शहर की मैकेनिकल इंजीनियर रीवा सोलंकी के साथ सगाई की। जडेजा के स्वयं के रेस्टोरेंट में चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में सगाई समारोह हुआ और इस क्रिकेटर ने उम्मीद जताई कि जीवन में महिला के आने के बाद भाग्य क्रिकेट और निजी जीवन दोनों में उनका साथ देगा।
आगे देखें सगाई के कुछ और खास फोटो


कलावाद मार्ग स्थित अपने ‘जड्डूज फूड फील्ड’ रेस्टोरेंट में रिंग सेरेमनी के बाद जडेजा ने कहा, ‘क्रिकेट के खेल में भाग्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और जब मैंने रीवा से सगाई की तो उम्मीद की कि जीवन में महिला के आगे से भाग्य क्रिकेट और निजी जीवन में बेहतर करने में मदद करेगा।’

साल की शुरूआत को अच्छी और सकारात्मक करार देते हुए जडेजा ने कहा, ‘मुझे लगता है कि साल के पहले दो महीने में क्रिकेट में मैंने अच्छा प्रदर्शन किया और सगाई के बाद उम्मीद करता हूं कि अगले दो महीने मेरे क्रिकेट जीवन में और सफलता लेकर आएंगे।’ 
(सभी चित्र : एजेंसियां/सोशल मीडिया)