IPL 2025 में वर्षा प्रभावित मैचों के लिए दो घंटे का अतिरिक्त समय
देशभर में मानसून की शुरुआत को देखते हुए आईपीएल के लीग चरण के बारिश से प्रभावित होने वाले मैचों के लिए दो घंटे का अतिरिक्त समय दिया जायेगा।इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शासकीय परिषद ने बारिश के कारण बाधा होने की स्थिति में पूरे 40 ओवर का मैच कराये जाने के लिए 120 मिनट का अतिरिक्त समय दिये जाने निर्णय लिया है।
इससे पहले केवल प्लेऑफ मैचों में दो घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाता है।लेकिन देश भर में मॉनसून की शुरुआत को देखते हुए आईपीएल ने यह निर्णय लिया है।इस निर्णय के तहत अब दो घंटे के अतिरिक्त समय के साथ पूरा 20 ओवर का मैच के लिए दोपहर होने वाले मैच को शाम 5.30 बजे तथा शाम को होने वाले मैच को 9.30 बजे रात तक शुरू किया जा सकता है।
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें