1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Punjab Kings has zeroed down to Skipper Name

तय कर लिया है पंजाब किंग्स ने नया कप्तान, जल्द करेंगे घोषणा

Punjab Kings
बेंग्लुर:पंजाब किंग्स के सह-मालिक नेस वाडिया ने रविवार को कहा कि आईपीएल फ्रेंचाइजी अपने कप्तान को लेकर बिल्कुल स्पष्ट है और जल्द ही उसके नाम की घोषणा की जाएगी।

आईपीएल नीलामी 2022 से इतर उन्होंने कहा, "हमारे पास कप्तान है, जिसकी घोषणा हम जल्द ही करेंगे। हम स्पष्ट हैं कि हमारा कप्तान कौन है।" उन्होंने कहा कि फ्रैंचाइजी लियाम लिविंगस्टोन और ओडिन स्मिथ को पाकर बहुत खुश है और टीम के संतुलन को लेकर भी संतुष्ट है।

वाडिया ने कहा, 'हमें दूसरी टीमों की चिंता नहीं है। हमें सिर्फ अपनी चिंता है।' स्मिथ को पंजाब किंग्स ने 6 करोड़ रुपये और लिविंगस्टोन को 11.50 करोड़ रुपये में साइन किया है। वह टी20 क्रिकेट में निचले क्रम में बड़े हिटर हैं।

विंडीज खिलाड़ी ने अपनी प्रतिष्ठा दिखाते हुए भारत के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में 157.89 की स्ट्राइक रेट से दो मैचों में 60 रन बनाए और ऋषभ पंत और विराट कोहली सहित तीन विकेट हासिल किए। वह 2021 कैरेबियन प्रीमियर लीग में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी थे।

वहीं इंग्लैंड के ऑलराउंडर लिविंगस्टोन को खरीदने के लिए पंजाब, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अंत में पंजाब उन्हें खरीदने सफल रही।

शुरुआत से लेकर अंत तक सबसे ज्यादा राशि रही पंजाब के पास

शनिवार को पहले दिन जब पंजाब नीलामी में उतरी थी तो उसके पास सबसे ज्यादा पर्स (72 करोड़ रुपए) था और जब नीलामी का पहला दिन खत्म हुआ तो सबसे ज्यादा रकम (28.65 करोड़) पंजाब के पास ही थी। दिलचस्प बात यह है कि दूसरे दिन की नीलामी के बाद भी पंजाब के पास ही शेष राशि (3.45 करोड़) रुपए बचे हैं।

पंजाब किंग्स : शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, जॉनी बेयरस्टो, राहुल चाहर, शाहरुख़ ख़ान, इशान पोरेल, जितेश शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, हरप्रीत बराड़, लियम लिविंगस्टन, ओडीन स्मिथ, संदीप शर्मा, अथर्व तायड़े, वैभव अरोड़ा, अंश पटेल, राज अंगद बावा, बेनी हॉवेल, ऋषि धवन, भानुका राजापक्षा, बलतेज सिंह, ऋतिक चैटर्जी, नेथन एलिस, प्रेरक मांकड
(कुल खिलाड़ी : 25)

पहले दिन का खर्च: 43.35 करोड़
दूसरे दिन का खर्च: 25.20 करोड़

बची हुई राशि : 3.45 करोड़
अगला लेख
सेना में कार्यरत श्रीलंकाई खिलाड़ी को टीम में किया शामिल तो ट्विटर पर ट्रैंड हुआ Boycott Chennai Super Kings