सम्बंधित जानकारी
- एशेज श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया ने कमर कसी, पूर्व गेंदबाजी कोच कूली अनुबंधित
- स्मिथ, वॉर्नर विवाद पर लैंगर ने कहा, ऐसा लग रहा जैसे टीवी सीरियल का निर्देशक हूं
- कोच लैंगर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी से निराश, भारतीय बल्लेबाजी को सराहा
- लैंगर को पसंद आई भारत की आक्रामकता, कोहली-पेन की भिड़ंत हास्यपूर्ण
- ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने भारत का लोहा माना
Justin Langer। जस्टिन लैंगर का अपने खिलाड़ियों को गुरुमंत्र, इंग्लैंड की सपाट पिचों पर गेंदबाजी के लिए चमड़ी मोटी करो
लंदन। ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने कहा है कि विश्व कप के दौरान इंग्लैंड की सपाट पिचों और तेज आउटफील्ड पर अच्छे प्रदर्शन के लिए गेंदबाजों को चमड़ी मोटी करनी होगी।
हाल ही में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच वनडे श्रृंखला में लगभग हर मैच में 350 का स्कोर बना। लैंगर ने कहा कि गेंदबाजों को बड़ा स्कोर बनने से रोकने की जिम्मेदारी लेनी होगी।
उन्होंने कहा कि आजकल सफेद गेंद से क्रिकेट में बल्लेबाजी को लेकर काफी बात हो रही है। हमारी गेंदबाजी टी-20 और वनडे क्रिकेट में शानदार है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आपको चमड़ी मोटी रखनी होगी, खासकर सपाट पिचों और तेज आउटफील्ड पर।
लैंगर ने विश्व कप टीम से जोश हेजलवुड को बाहर रखने के फैसले का भी बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने हाल ही में ज्यादा वनडे क्रिकेट नहीं खेला है। 5 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम 3 अभ्यास मैच खेलेगी। पहला मैच विंडीज के खिलाफ बुधवार को है, जो आधिकारिक मैच नहीं होगा।
आखिरी अभ्यास मैच में उसे श्रीलंका से खेलना है जबकि इससे पहले इंग्लैंड से एक अभ्यास मैच होगा। विश्व कप में उसका पहला मुकाबला अफगानिस्तान से है।
लैंगर ने कहा कि विश्व कप से पहले अभ्यास मैच अहम होंगे। उन्होंने कहा कि हमने सत्र के आखिर में पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा खेला। अब हमें फिर से उसी लय को हासिल करना है। इसके लिए 3 अभ्यास मैच काफी अहम होंगे।
