1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Jaspirt Bumrah reprimanded with a demerit point for obstructing Ollie Pope

जसप्रीत बुमराह ने ऐसे हैदराबाद टेस्ट में खेल भावना को रखा ताक पर (Video)

हैदराबाद टेस्ट में आचार संहिता के उल्लंघन पर बुमराह को लगी फटकार

Jasprit Bumrah
भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को हैदराबाद टेस्ट के दौरान रन लेते समय इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप के रास्ते में आने और उसकी वजह से अनुचित शारीरिक संपर्क के कारण फटकार और एक डिमेरिट अंक लगाया गया है।बुमराह का अपराध आईसीसी आचार संहिता के तहत लेवल एक का अपराध है। उनके अनुशासन रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी लगाया गया क्योंकि 24 महीने में यह उनका पहला अपराध है।

आईसीसी ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ यह घटना इंग्लैंड की दूसरी पारी के 81वें ओवर की है जब बुमराह जान बूझकर ओली पोप के रास्ते में आ गए जब वह रन ले रहे थे जिससे अनुचित शारीरिक संपर्क भी हुआ।’’
बुमराह को अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिये आईसीसी की आचार संहिता की धारा 2 . 12 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। बुमराह ने सजा स्वीकार कर ली जिससे मामले की औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।
मैदानी अंपायरों पॉल रीफेल और क्रिस गाफानी , तीसरे अंपायर मराइस इरास्मस और चौथे अंपायर रोहन पंडित ने बुमराह पर आरोप लगाया था।भारत यह मैच 28 रन से हार गया था। (भाषा)
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
60 साल बाद पाकिस्तान पहुंची भारतीय टीम के अचूक सुरक्षा इंतजाम (Video)