सम्बंधित जानकारी
- Yashasvi Jaiswal ने की अंग्रेजों की पतलून ढीली, तीसरे टेस्ट में खूब कूटा
- ऑस्ट्रेलिया की Annabel Sutherland ने महिला टेस्ट इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ा
- IND vs ENG 3rd Test : इस वजह से इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने बांधी काली पट्टी
- Ravinchandran Ashwin ने 500 विकेट लेने के बाद इस वजह से लिया मैच से अपना नाम वापस
- IND vs ENG : मैच के तीसरे दिन के Lunch Break की अब तक की कहानी
जायसवाल का शतक, भारत के स्टंप तक दो विकेट पर 196 रन
दिन का खेल खत्म होने तक रात्रि प्रहरी कुलदीप यादव तीन रन बनाकर शुभमन के साथ क्रीज पर डटे हैं
IND vs ENG 3rd Test 3rd day Stumps : भारत ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (104 रन पर रिटायर्ड हर्ट) के शतक और शुभमन गिल (नाबाद 65) के अर्धशतक से इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन स्टंप तक दूसरी पारी में दो विकेट पर 196 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त 322 रन की कर ली।
इंग्लैंड को पहली पारी में 319 रन पर समेटने के बाद खेलने उतरी भारतीय टीम ने कप्तान रोहित शर्मा (19) और रजत पाटीदार (शून्य) के विकेट गवाए।
End of a magnificent day with the bat & ball! #TeamIndia reach 196/2, with a lead of 322 runs
— BCCI (@BCCI) February 17, 2024
Scorecard https://t.co/FM0hVG5X8M#INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/y30QqTGtk4
जायसवाल के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद पाटीदार क्रीज पर उतरे।
दिन का खेल खत्म होने तक रात्रि प्रहरी कुलदीप यादव तीन रन बनाकर शुभमन के साथ क्रीज पर डटे हैं। (भाषा)
