1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Cricketer Jammu-Kashmir Death

कश्मीर में गेंद लगने से क्रिकेटर की मौत

Cricketer
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक मैच के दौरान गर्दन पर गेंद लगने से गुरुवार को एक क्रिकेटर की मौत हो गई।
 
पुलिस ने बताया कि उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले का रहने वाला जहांगीर अहमद वार अनंतनाग में एक क्रिकेट टूर्नामेंट खेल रहा था।
 
अधिकारियों ने बताया कि वार ने सुरक्षा के उपकरण पहने हुए थे, बावजूद इसके गेंद लगने के बाद वह बेहोश हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
 
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने क्रिकेटर की मौत पर दुख जताया है और उसके परिवार के लिए 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि का ऐलान किया है। अपने शोक संदेश में मलिक ने परिवार के प्रति हमदर्दी जताई।
अगला लेख
इंग्लैंड के पास इस बार वर्ल्ड कप चैम्पियन बनने का बेहतरीन मौका : मोर्गन