सम्बंधित जानकारी
- India vs New Zealand 2nd ODI: नवदीप सैनी को आउट होने पर बहुत पछतावा है जानिए क्यों?
- IND vs NZ 2ndODI: धीमी ओवर गति के कारण न्यूजीलैंड पर मैच फी का 60 प्रतिशत जुर्माना
- INDvsNZ2ndODI: अंतरराष्ट्रीय डेब्यू क्रिकेट मैच में ‘मैन ऑफ द मैच’ मिलना सपने जैसा रहा : काइल जैमीसन
- पाकिस्तान के बल्लेबाज जमशेद को स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में 17 महीने की जेल
- ICC U-19 WC 2020 Final INDvsBAN: भारत का पलड़ा बांग्लादेश पर भारी
ब्रायन लारा की जबरदस्त पारी, महान क्रिकेटरों ने बुशफायर राहत कोष के लिए जुटाया धन
pontingxi
वेस्टइंडीज के इस महान खिलाड़ी ने मेलबर्न जंक्शन ओवल में कवर ड्राइव और स्ट्रेट ड्राइव से दर्शकों को लुभाया और दो छक्के जमाए। इसके बाद उन्होंने स्टार सुसज्जित मुकाबले में दूसरे बल्लेबाज को मौका दिया।
कप्तान रिकी पोंटिंग जस्टिन लैंगर के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे, उन्होंने भी 26 रन बनाए, जिससे टीम ने 10 ओवरों में पांच विकेट पर 104 रन का स्कोर खड़ा किया।
एडम गिलक्रिस्ट ने इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पहली गेंद पर छक्का जड़ा और उनके आउट होने के बाद शेन वाटसन ने नौ गेंद में 30 रन बनाये। वॉटसन ने वसीम अकरम की गेंदों पर काफी रन जोड़े। गिलक्रिस्ट एकादश की टीम के शानदार प्रयास के बावजूद रिकी पोंटिंग एकादश ने एक रन से जीत हासिल की।
मैच के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ट्वीट किया, 'ऑस्ट्रेलिया और दुनिया के सभी क्रिकेटरों का शुक्रिया, हमने हाल में जंगल में लगी आग पीड़ितों के परिवारों की मदद के लिए 77 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की राशि जुटाई।'
