बैजबॉल को लेकर गलतफहमी खिलाड़ियों का अनादर, ब्रेंडन मैकुलम भड़के पॉडकास्ट में
इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम का मानना है कि क्रिकेट का बैजबॉल ब्रांड कोई कड़ी खेल शैली नहीं है बल्कि यह खिलाड़ियों को स्वच्छंद होकर खेलने की छूट देने से जुड़ा है तथा इसको लेकर गलत धारणाएं खिलाड़ियों के लिए अपमानजनक है।मैकुलम ने 2022 में इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कमान संभाली और आक्रामक अंदाज में क्रिकेट खेलने को प्राथमिकता दी। क्रिकेट जगत ने इस शैली को बैजबॉल नाम दिया लेकिन मैकुलम को यह शब्द पसंद नहीं है।
'बीबीसी स्पोर्ट' की रिपोर्ट के अनुसार, मैकुलम ने 'फॉर द लव ऑफ क्रिकेट' पॉडकास्ट में कहा, हमारे अंदर कभी भी अपने बारे में ऐसी मानसिकता नहीं रही है। चीजों को लेकर हमारा रवैया सख्त नहीं है।
उन्होंने कहा, हम जिस तरह की क्रिकेट खेलते हैं उसको लेकर कुछ गलत धारणा है। मुझे लगता है कि यह सभी खिलाड़ियों और टीम के अन्य सदस्यों के लिए अपमानजनक है। हम कड़ी मेहनत करते हैं और सफल होना चाहते हैं लेकिन हमें इस तरह से वर्गीकृत करना सही नहीं है।
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ने कहा कि उनका जोर हमेशा खिलाड़ियों की मानसिकता पर रहा है, न कि किसी विशेष तरीके से खेलने पर।मैकुलम ने कहा, हमारे लिए यह एक ऐसा माहौल तैयार करने से जुड़ा है जिसमें हम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दबाव को झेलने और अपनी भूमिका को अच्छी तरह से समझने पर जोर देते हैं। हम चाहते हैं कि हमारे खिलाड़ी अपने कौशल का खुलकर प्रदर्शन करें। इसलिए एक निश्चित शैली या खेलने के तरीके पर विश्वास रखने से हमारी सफलता की संभावना बढ़ जाती है।
इंग्लैंड को व्यस्त कार्यक्रम से निपटने के तरीके खोजने होंगे: मैकुलमइंग्लैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम का मानना है कि टीम को अपने व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम से बेहतर तरीके से निपटना सीखना होगा।बेन डकेट, जेमी स्मिथ और हैरी ब्रुक इस गर्मी में अब तक इंग्लैंड के 15 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में लगातार मौजूद रहे हैं, और सभी ने अगस्त में द हंड्रेड में खेला। तीनों खिलाड़ी अगले हफ्ते आयरलैंड के संक्षिप्त दौरे पर नहीं जायेंगे। इन बल्लेबाजों को एक अतिरिक्त हफ्ते के आराम की सलाह दी है ताकि वे व्यस्त सर्दियों से पहले तरोताजा हो सकें।
डकेट और स्मिथ विश्व कप से छह महीने से भी कम समय पहले लगातार अंतरराष्ट्रीय टी-20 सीरीज से बाहर रहेंगे, जबकि बेहतर योजना के तहत उन्हें एकदिवसीय सीरीज से बाहर रखा जा सकता था। उनकी अनुपस्थिति में, फिल साल्ट जो पितृत्व अवकाश के कारण इंग्लैंड के हालिया अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में नहीं खेल पाए थे टॉम बैंटन या विल जैक्स के साथ पारी की शुरुआत करते दिखाई देंगें।इंग्लैंड की सांत्वना जीत के बाद मैकुलम ने कहा, “यह कार्यक्रम आदर्श नहीं है। यह ऐसा ही है और इसमें कोई बदलाव नहीं होने वाला है, इसलिए हमें इससे निपटने के तरीके ढूंढने होंगे... हमें ऐसे तरीके ढूंढने होंगे जिससे हम इस बार की तुलना में अधिक तेजी से काम शुरू कर सकें।”