सम्बंधित जानकारी
- Number game : येदियुरप्पा ने नाम में ऐसा क्या बदला कि मुख्यमंत्री बन गए...
- फुटबॉलरों की हेयर स्टाइल कॉपी करते हैं टीम इंडिया के ये 3 सितारे
- Vehicle Purchase Muhurat 2019: दिसंबर 2019 में वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त, जानिए
- क्या अकेले सफर करने वाली महिलाओं के लिए Helpline Number लॉन्च हुआ...जानिए सच...
- वाहन खरीद रहे हैं तो मूलांक से जानिए कौन सा रंग शुभ है आपके लिए
Anil Kumble's statement | बोले अनिल कुंबले, अय्यर को वनडे में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए
नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान और महान स्पिनर अनिल कुंबले का मानना है कि श्रेयस अय्यर को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे श्रृंखला में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करना चाहिए। उनका मानना है कि भारतीय गेंदबाजों के लिए यह श्रृंखला चुनौतीपूर्ण होगी। कुंबले ने कहा कि भारतीय गेंदबाजों को वेस्टइंडीज के मजबूत बल्लेबाजी क्रम के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।
उन्होंने कहा कि शिखर के नहीं होने से केएल राहुल को पारी के आगाज का मौका मिला है। श्रेयस अय्यर काफी परिपक्व बल्लेबाज हैं। मैं चाहूंगा कि वे चौथे नंबर पर उतरे। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच चेन्नई में खेला जाएगा।
कुंबले ने स्टार स्पोटर्स से कहा कि वेस्टइंडीज के सामने गेंदबाजी चुनौतीपूर्ण होगी। उसके पास दमदार हिटर्स हैं। विकेट भी बल्लेबाजी के अनुकूल है तो गेंदबाजों को उम्दा प्रदर्शन करना होगा।
