ब्लड ग्लूकोस मॉनिटरिंग सिस्टम बेयर कंपनी ने केंटॉर टीएस ब्लड ग्लूकोस मॉनिटर सिस्टम पेश किया है। यह नो कोडिंग टेक्नोलॉजी से सुसज्जित है, जिससे भरोसेमंद ब्लड ग्लूकोस टेस्ट रिजल्ट मिलते हैं। इसमें गलती की संभावना नहीं है। यह लोगों को क्लीनिकल जोखिम से बचाता है। मीटर स्वतः सही कोड सेट कर लेता है। सभी कर सहित इसकी कीमत 2500 रु. है।
इंटेंस लाइनर मोदी रेवलॉन ने स्ट्रीट वीयर शीअर मसकरा, स्मूथ वीयर ब्लश, ल्यूमिनस शेडो और इंटेंस लाइनर पेश किया है। इंटेंस लाइनर 8 एमएल के पैक में उपलब्ध है। इसकी कीमत 60 रु. है। आई शेडो की कीमत 155 रु. है।
इओन वाशिंग मशीन गोदरेज कंपनी ने इओन वाशिंग मशीन पेश की है। इसमें डायनामिक एक्वा-पॉवर कंट्रोल टेक्नोलॉजी लगी है। यह मशीन में पानी और बिजली के प्रवाह को समझकर पानी और बिजली की कटौती को एडजस्ट कर सकता है। वाशिंग मशीन रेड, ग्रीन, येलो, आईस ब्ल्यू कलर में उपलब्ध है। इसकी कीमत 13000 से 14000 रु. है।
लॉजिटेक का हेडफोन लॉजिटेक ने बाहरी शोर सुनाई नहीं देने वाला हेडफोन पेश किया है। इसमें बैटरी से चलने वाली एक्टिव नॉइस केन्सीलेशन टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है। यह आईपॉड या स्टैंडर्ड स्टीरियो जैसे किसी भी पोर्टेबल मीडिया प्लेयर में लग सकता है। इसकी कीमत 9995 रु. है। इसके साथ एक वर्ष की रिपलेसमेंट वारंटी भी है।
फेयरनेस क्रीम स्ट्राबेरी बायोसाइंसेस लंदन के तकनीकी सहयोग से मुरारी ब्रदर्स ने जीएमपी प्रमाणित स्ट्राबेरी फेयरनेस क्रीम पेश किया है। यह विटामिन ई व अन्य प्राकृतिक जड़ी-बूटियों से विशिष्ट आयुर्वेदिक पद्धति से तैयार किया गया है। यह सूर्य किरणों से सुरक्षा प्रदान कर त्वचा को नम रखता है। 25 ग्राम पैक की कीमत 25 रु. है।