1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार
Written By ND
Last Modified: मुंबई , रविवार, 3 जून 2007 (01:13 IST)

ऋण और जमा बढ़े

वाणिज्यिक बैंकों ऋण
देश के वाणिज्यिक बैंकों का ऋण 11 मई को समाप्त पखवाड़े में गत वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 27.1 प्रतिशत व जमा 22.5 प्रतिशत बढ़ी है।

भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार आलोच्य अवधि में बैंकों का ऋण 15.04 अरब बढ़कर 189.10 खरब रुपए तथा जमा 38.78 अरब रुपए बढ़कर 260.40 खरब रुपए हो गया है।

गैर खाद्य ऋण 39.86 अरब रुपए की वृद्धि के साथ 184.40 खरब रुपए व खाद्य ऋण 24.82 अरब रुपए घटकर 474.04 अरब रुपए रहा।