shradh paksha
✕

विदेशी मुद्रा भंडार 79.5 करोड़ डॉलर घटकर 392.78 अरब डॉलर

Updated: शुक्रवार, 30 नवंबर 2018 (23:08 IST)
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा आस्तियों में गिरावट आने के कारण 23 नवंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान देश का विदेशी मुद्रा भंडार 79.5 करोड़ डॉलर घटकर 392.785 अरब डॉलर रह गया। इससे पूर्व के सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 56.89 करोड़ डॉलर बढ़कर 393.580 अरब डॉलर हो गया था।
 
 
रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में कुल मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 84.1 करोड़ डॉलर घटकर 367.699 अरब डॉलर रह गईं। डॉलर में अभिव्यक्त किए जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां अपने साथ मुद्रा भंडार में रखे यूरो, पाउंड और येन जैसी गैरअमेरिकी मुद्राओं की मूल्यवृद्धि अथवा मूल्यह्रास के प्रभावों को शामिल करती हैं।
 
इससे पूर्व 13 अप्रैल 2018 को विदेशी मुद्रा भंडार 426.028 अरब डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई को छू गया था। उसके बाद से विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का रुख रहा है और अब इसमें करीब 31 अरब डॉलर की कमी है।
 
आंकड़े बताते हैं कि स्वर्ण आरक्षित भंडार 3.66 करोड़ डॉलर बढ़कर 20.998 अरब डॉलर हो गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) में विशेष निकासी अधिकार 35 लाख डॉलर बढ़कर 1.457 अरब डॉलर हो गया। रिजर्व बैंक ने कहा कि आईएमएफ में देश का मुद्रा भंडार भी 62 लाख डॉलर बढ़कर 2.630 अरब डॉलर हो गया।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख