1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. employment market
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , सोमवार, 6 अप्रैल 2015 (10:17 IST)

खुशखबर! जॉब वालों के अच्छे दिन, बढ़ेगा वेतन...

employment market
नई दिल्ली। रोजगार बाजार में तेजी का रुझान है और इसका फायदा उठाने और कर्मचारियों को बनाए रखने के लिए कंपनियां उनके वेतन में औसतन 10-12 प्रतिशत की बढ़ोतरी करेंगी और इस मूल्यांकन सत्र में अपने सबसे महत्वपूर्ण कर्मचारियों का वेतन करीब 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है।
 
देश की अर्थव्यवस्था में स्थिरता और अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार से सेवा क्षेत्र को मजबूती मिल रही है। इसके अलावा प्रतिभाशाली कर्मचारियों की बहुत मांग है और कंपनियां कर्मचारियों को अपने साथ बनाए रखने के लिए बेहतर शर्तें मुहैया कराने के लिए तैयार हैं।
 
कार्यकारी अनुसंधान कंपनी ग्लोबलहंट के प्रबंध निदेशक सुनील गोयल ने कहा कि कर्मचारियों को कार, बेशकीमती घड़ी, स्मार्टफोन, आईपैड, परिवार समेत छुट्टी का पैकेज, फ्लैट समेत कई नवोन्मेषी फायदे मिलने की उम्मीद है जबकि स्टार्टअप कंपनियां अपने महत्वपूर्ण कर्मचारियों को ईसोप जैसी पेशकश कर सकती हैं।
 
गोयल ने कहा कि इस मूल्यांकन सत्र में पूरे उद्योग का औसत 10-12 प्रतिशत की वृद्धि के आस-पास होगा जिसमें सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वालों के वेतन में 15-20 प्रतिशत और ठीक-ठाक प्रदर्शन करने वालों को 10-15 प्रतिशत और औसत से बेहतर प्रदर्शन करने वालों के वेतन में 6-10 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। (भाषा)