सोमवार, 7 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. विधानसभा चुनाव 2024
  3. जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024
  4. What did Congress say before the Jammu Kashmir election results
Last Updated : सोमवार, 7 अक्टूबर 2024 (16:52 IST)

कांग्रेस ने किया दावा, जम्मू कश्मीर में जनादेश पलटने का है भाजपा का मंसूबा, हम सतर्क

कांग्रेस ने किया दावा, जम्मू कश्मीर में जनादेश पलटने का है भाजपा का मंसूबा, हम सतर्क - What did Congress say before the Jammu Kashmir election results
Jammu Kashmir election results : कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने से एक दिन पहले सोमवार को नई दिल्ली में दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) का मंसूबा इस केंद्रशासित प्रदेश में जनादेश पलटने का है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने दावा किया कि कांग्रेस-नेकां गठबंधन के पक्ष में आने वाले लोगों के फैसले को नकारने के लिए दुर्भावनापूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।ALSO READ: exit poll j&k 2024 : क्या जम्मू-कश्मीर में बनने जा रही है त्रिशंकु सरकार
 
जम्मू-कश्मीर में 3 चरणों में हुए चुनाव : जम्मू-कश्मीर में 3 चरणों में- 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान हुआ था। मतगणना मंगलवार को होनी है। जम्मू-कश्मीर में 10 साल के अंतराल पर तथा 2019 में राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों - जम्मू कश्मीर और लद्दाख में विभाजित किए जाने के बाद ये चुनाव हुए हैं।
 
रमेश ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया कि आसन्न हार को देखते हुए भाजपा बहुमत हासिल करने के लिए हताशापूर्ण खेल, खेल रही है और अपनी चाल में मदद मिल जाए, उसके लिए त्रिशंकु विधानसभा की उम्मीद कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा जानती है कि जम्मू कश्मीर के लोगों ने कांग्रेस-नेकां गठबंधन को स्पष्ट जनादेश दिया है।ALSO READ: क्या जम्मू कश्मीर को मिलेगा पहला हिन्दू मुख्‍यमंत्री?
 
कांग्रेस महासचिव ने दावा किया कि इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया को खत्म करने के लिए, उन्होंने अपनी स्वयंभू फर्जी 'चाणक्य-नीति' के पुराने तरीकों का सहारा लिया है। हमारे पास यह कहने के लिए स्पष्ट जानकारी और आधार है कि जम्मू कश्मीर में कांग्रेस-नेशनल कॉंन्फ्रेंस गठबंधन के पक्ष में (आने वाले) जनादेश को नकारने के लिए दुर्भावनापूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। रमेश ने कहा कि हम इस तरह के नापाक मंसूबों को विफल करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देंगे।ALSO READ: जम्मू चुनाव में सबसे बड़ा सवाल, क्या भाजपा अपना गढ़ बचा पाएगी?
 
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 'एक्स' पर पोस्ट किया कि जम्मू-कश्मीर में जनादेश को स्पष्ट खतरा है। कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है, लेकिन भाजपा लोकतांत्रिक जनादेश को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है और उसका मंसूबा किसी भी तरीके से इसे पलटने का है। उन्होंने कहा कि हम उनकी सभी चाल से सतर्क हैं और उन्हें हमारे लोकतंत्र का अपहरण नहीं करने देंगे। जनादेश को बदलने के लिए संस्थानों और केंद्र की शक्तियों का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।(भाषा))
 
Edited by: Ravindra Gupta